IPL 2022: जसप्रीत बुमराह के साथ जोफ्रा आर्चर की जोड़ी, मुंबई इंडियंस ने खेला मास्टस्ट्रोक
बेंगलुरु, 13 फरवरी: मुंबई इंडियंस की टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ की भारी-भरकम रकम में खरीद लिया है। बेंगलुरु में 2 दिन की आईपीएल 2022 मेगा नीलामी जारी है और खास बात यह है कि जोफ्रा आर्चर का इस सीजन में खेलना चोट के कारण सवालों के घेरे में हैं पर लेकिन मुंबई इंडियंस ने भविष्य को देखते हुए यह निवेश किया है। मुंबई इंडियंस के पास पहले से ही T20 के महान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं तो वही जो जोफ्रा आर्चर भी अपने फील्ड के दिग्गज है और इन दोनों तेज गेंदबाजों को जोड़ी बनाकर सामने देखना अपने आप में काफी दिलचस्प बात होगी।

आर्चर शायद ही इस सीजन में उपलब्ध हो पाएंगे लेकिन मुंबई की टीम ने ये खरीद किसी मास्टस्ट्रोक सरीखी ही की है। एक समय मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की जोड़ी का जलवा था। अब कुछ-कुछ उसी तरह का जादू फिर से देखने को मिल सकता है।
जोफ्रा आर्चर का बेस प्राइस ₹20 करोड़ था। जब आर्चर की बोली शुरू हुई तो राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पूरी टक्कर दी। भले ही आर्चर की फिटनेस और उपलब्धता इस सीजन में शक के दायरे में है लेकिन मुंबई इंडियंस ने किसी भी कीमत पर इस तेज गेंदबाज को खरीदने की जिद दिखाई। इसी बीच सनराजइर्स हैदराबाद भी प्रीमियर बॉलर को लेने के लिए बोली लगाने बीच में आ गए थे। जोफ्रा आर्चर फिलहाल चोटों से जूझते हुए गेंदबाज हैं जिसके चलते हुए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम से भी बाहर रहे हैं। यह इंग्लिंश अपनी वापसी करना चाहता है लेकिन यह निश्चित नहीं है कि वह कब तक क्रिकेट के मैदान पर लौटेंगे।
जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस में अपनी एंट्री को लेकर एक ट्वीट भी किया है जहां पर वे दो आंखें निकाल कर बनाई गई इमोजी को शेयर करते हैं और इसके अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। इस नीलामी में दीपक चाहर सबसे महंगे तेज गेंदबाज हैं जिनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की भारी-भरकम रकम में खरीदा है। इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने लियाम लिविंगस्टोन ने 11.5 करोड रुपए की बोली हासिल की थी।
वही विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिकने वाले तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के लौकी फर्गुसन है जिनको गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ की भारी कीमत में खरीदा है। बाकी तेज गेंदबाजों में कैगिसो रबाडा को 9.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। ट्रेंट बोल्ट 8 करोड रुपए में राजस्थान रॉयल्स के हुए हैं तो वही पैटकमिंस को केवल 7.25 करोड रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications