अपने दोस्त आंद्रे रसेल की वापसी का शाहरुख खान ने ऐसे किया स्वागत, इस बार KKR है दमदार

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी टीम आईपीएल 2022 में अच्छी शुरुआत कर रही है। केकेआर ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही विपक्षी टीम को कड़ी टक्कर देने में कामयाबी हासिल की जिसमें दो मुकाबले कोलकाता ने जीते और एक करीबी मैच हारा। केकेआर ने अपना ताजा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला और पूरी तरह मयंक अग्रवाल की टीम को रौंद दिया जिसमें केकेआर के पुराने दिग्गज आंद्रे रसैल एक बार फिर अपनी आतिशी रूप में नजर आए।

रसेल का तूफानी अवतार

रसेल का तूफानी अवतार

रसेल का यह तूफानी अवतार 31 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेल गया और कोलकाता नाइट राइडर्स 5.3 ओवर शेष रहते 138 रनों का लक्ष्य हासिल कर गए। शाहरुख खान ने रसेल की आला दर्जे की बैटिंग पर अपनी खुशी को जाहिर किया है क्योंकि वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी से पहले उन पर भरोसा दिखा कर उनको रिटेन करके गलती नहीं की थी। रसेल ने अपनी पारी में 8 छक्के लगाए और पंजाब किंग्स की गेंदबाजी की बखिया उधेड़ कर रख दी जिसके चलते केकेआर ने पूरे स्टाइल के साथ इस मैच को खत्म किया।

मेरे दोस्त आंद्रे रसैल का इस वापसी के लिए स्वागत है

मेरे दोस्त आंद्रे रसैल का इस वापसी के लिए स्वागत है

शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने आंद्रे रसेल को अपना दोस्त बताया और कहा कि इतने लंबे समय बाद उनको ऐसे बल्लेबाजी करते देखा है। शाहरुख खान ने कहा, मेरे दोस्त आंद्रे रसैल का इस वापसी के लिए स्वागत है। जब गेंद इस तरीके से आसमान में भेजी जाती है तो सांस रुक जाती है।

उमेश यादव की भी तारीफ की-

उमेश यादव की भी तारीफ की-

इसके अलावा उमेश यादव की भी तारीफ की और श्रेयस अय्यर व पूरी टीम को वेल डन कहा। सच तो यह है कि केकेआर इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीम के तौर पर दिखाई देने लगी है क्योंकि मात्र ₹2 करोड़ में खरीदे गए भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव इस टीम के और पूरे सीजन के सबसे घातक तेज गेंदबाज बनते हुए दिखाई दे रहे हैं और वे अभी तक केवल 3 मुकाबलों में 8 विकेट चटका चुके हैं जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका बेस्ट आया।

इस बार केकेआर दिख रही है और भी दमदार-

इस बार केकेआर दिख रही है और भी दमदार-

उमेश ने केवल 23 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए। उमेश यादव के अलावा श्रेयस अय्यर की कप्तानी लगातार निखरती जा रही है और यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की तरह कोलकाता की नैया सीजन में पार लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा आंद्रे रसैल अगर अपनी विध्वंसक फॉर्म को कुछ मैचों में जारी रखते हैं तो केकेआर को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा। दूसरी ओर, स्पिन में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती हमेशा की तरह रन रोकने में कामयाब साबित हो रहे हैं और केकेआर की टीम अपने तीसरे खिताब की ओर निगाहें लगा चुकी है। अब कोलकाता नाइट राइडर्स को अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है जो बुधवार को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+