भारत के दो पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों ने कोहली को दी क्रिकेट से 2-3 महीने का ब्रेक लेने की सलाह
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: विराट कोहली का खराब प्रदर्शन आईपीएल 2022 में भी जारी है जहां उन्होंने 17 की औसत से 119 रन ही अब तक बनाए हैं। विराट कोहली दो बार शून्य पर भी आउट हो चुके हैं। भारत के पूर्व कप्तान की यह दुर्दशा देखने के बाद पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक सलाह दी है। जाफर का मानना है कि कोहली की मौजूदा फॉर्म दिल को दुखाने वाली है।

वसीम जाफर ने विराट कोहली को एक या 2 महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी है ताकि वह खुद को फिर से तरोताजा कर सकें और बिना किसी परफारमेंस के प्रेशर के वापसी कर सकें। वसीम जाफर ने एक क्रिकेट शो पर बात करते हुए कहा कि कई बार प्रैक्टिस करने से बेहतर है कि आप ब्रेक ले लीजिए। ऐसा करने से आपको एक ताजगी भर नजरिया मिलता है।
यह भी पढ़ें- भयानक फॉर्म के बीच विराट कोहली को मिले इस लीजेंड से टिप्स
जाफर को लगता है कि विराट कोहली हमेशा ऐसी पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं जब गेंद कुछ ना कुछ मूवमेंट कर रही होती है। जाफर ने यह भी सलाह दी कि विराट कोहली नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Recommended Video

तो वहीं भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी विराट कोहली को दो-तीन महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी है। यह ब्रेक विराट कोहली के मन में असफलता के बारे में पैदा हुई सोच को दूर भगाने में मदद करेगा। अजहर को यह भी लगता है कि कोहली बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं।
विराट कोहली के बारे में बात करते हुए आरसीबी के हेड कोच संजय बांगड़ पूरी तरह अलग बात कह चुके हैं। बांगड़ का कहना है कि कोहली को किसी ब्रेक की जरूरत नहीं है, ना ही वे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। कोहली की किस्मत ही थोड़ी खराब चल रही है। उनके पास वापसी का मौका है और वे जल्द वापसी करेंगे।
बता दें विराट कोहली को शतक लगाए तीन साल का समय हो चुका है। वे तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने के बाद भी अपने फॉर्म को हासिल नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने दबी जुबान से मानना शुरू कर दिया है कि कोहली अपने बेस्ट को पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि सभी लोगों को कोहली की क्षमता पर यकीन है, ये यकीन ही इस बात की वजह है एक दिन कोहली शायद अपनी फॉर्म पहले की तरह हासिल कर लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications