अर्जुन तेंदुलकर को MI खिलाएगी या नहीं, हेड कोच जयवर्धने ने दिया इस सवाल का ये जवाब

नई दिल्ली, 5 मई: मुंबई इंडियंस की टीम के पास हारने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि वह पहले ही आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं। पांच बार की इस टीम की यह दुर्गति अच्छी तो नहीं है लेकिन अब उनको आने वाले मैचों में भविष्य की ओर देखना चाहिए और कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए जो इस टीम में चार पांच साल तक कम से कम खेल सके। मुंबई इंडियंस की टीम वैसे भी युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है और यहां पर कई प्रतिभाएं उभरी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में भी अपनी जगह बनाई है।

युवा खिलाड़ियों को पर्याप्त मौका मिला है

युवा खिलाड़ियों को पर्याप्त मौका मिला है

इस बार भी एमआई ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को खिलाया और यह खिलाड़ी आने वाले समय में एक बड़ा बल्लेबाज बनने के संकेत दे रहा है। इसके अलावा मौजूदा सीजन में तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय ने प्रभावित किया है। इन सभी ने अपने मिले हुए मौकों को भुनाने में कामयाबी हासिल की और किसी ना किसी स्टेज पर अपनी टीम के लिए कुछ योगदान करने में भी सफल रहे। सच तो यह है कि मुंबई इंडियंस को लगातार आठ मैचों के बाद जीत तब मिली जब वे कार्तिकेय, शौकीन और तिलक वर्मा की तिकड़ी से कुछ योगदान हासिल कर सके। इनके साथ सूर्यकुमार यादव मैच विजेता अर्धशतक लगाकर अपनी भूमिका में तो मौजूद थे ही।

एक खिलाड़ी अभी भी बाहर बैठा है

एक खिलाड़ी अभी भी बाहर बैठा है

पर एक खिलाड़ी ऐसा है जो अभी भी बाहर बैठा है और वह अंदर कब आएगा इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। ये खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर के सुपुत्र अर्जुन तेंदुलकर जो ऑलराउंडर हैं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। इसी बारे में बात करते हुए आईपीएल 2022 में अपने 10वें मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने ने बताया अर्जुन तेंदुलकर कब खेलना चाहेंगे। पहले अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 में ₹30 लाख रुपये में खरीदा गया है और जीटी ने भी 25 लाख रुपए का दाव लगाया था।

Recommended Video

    IPL 2022: 3 Uncapped Indian Bowlers who impressed everyone with their Bowling | वनइंडिया हिन्दी
    महेला जयवर्धने ने कही ये बात-

    महेला जयवर्धने ने कही ये बात-

    जयवर्धने ने कहा, "देखिए मुझे लगता है कि स्क्वायड में जो हर कोई होता है तो वह एक विकल्प है। हम देखेंगे कि चीजें किस तरह से जाती है। यह इस चीज के ऊपर है कि हम मैच कैसे जीत सकते हैं और मैच की परिस्थितियों के हिसाब से टीम चुनना हमारी प्राथमिकता होती है। हम पहली जीत दर्ज कर चुके हैं और यह लगातार जीत दर्ज करने के बारे में है ताकि आत्मविश्वास वापस पाया जा सके। इसके लिए आपको बेस्ट प्लेइंग इलेवन सुननी पड़ती है। अगर उस टीम में अर्जुन शामिल होते हैं तो हम निश्चित तौर पर उनको चुनेंगे। लेकिन हां, यह सब चीजें टीम के कॉन्बिनेशन के ऊपर निर्भर करती है।"

    अर्जुन तेंदुलकर का करियर उभर नहीं रहा

    अर्जुन तेंदुलकर का करियर उभर नहीं रहा

    सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी के बेटे होने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर फिलहाल राम भरोसे ही है क्योंकि ना आईपीएल में जगह बना पा रही है और ना ही भारतीय क्रिकेट टीम में उनके आने के दूर-दूर तक कोई चांस नहीं नजर आते हैं। इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2021 के दूसरे हॉफ को अपनी चोट के चलते मिस कर गए थे। उन्होंने उस पूरे सीजन में एक भी गेम नहीं खेला था। मुंबई इंडियंस की टीम में सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी के चलते अर्जुन तेंदुलकर पर हमेशा दांव लगाया है लेकिन उनको फिलहाल बाहर ही रखा है। देखना होगा कि युवा खिलाड़ी दुनिया के सामने कब अपने प्रदर्शन का जोड़ दिखा पाता है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2022: CSK की 7वीं हार के बाद धोनी ने बताया, किस बात से वे सबसे ज्यादा निराश हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+