इस लड़के को देख सब सोचते हैं कैसे उसको हराएं- हेडन ने लिया IPL 2022 की 'बेस्ट' टीम का नाम

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: आईपीएल 2022 पूरे जोरों पर है। 10 टीमों की यह लीग 20 गेम खेल चुकी है और बेहतर व खराब टीमों की एक झलक दिखनी शुरू हो गई है। दो टीमों को छोड़ दें तो 8 फ्रेंचाइजी ने कम से कम चार मुकाबले खेल लिए हैं। पांच टीमें ऐसी हैं जिन्होंने 6-6 अंक जुटाए हैं, केवल एक टीम ऐसी है जो अभी तक नहीं हारी है, जबकि दो सबसे तगड़ी टीमों को जीत का खाता खोलना भी अभी बाकी है।

मैथ्यू हेडन ने एक ऐसी टीम को चुना है जो सीजन की 'रेड हॉट' है

मैथ्यू हेडन ने एक ऐसी टीम को चुना है जो सीजन की 'रेड हॉट' है

सीजन के 20 गेमों का आकलन करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू हेडन ने एक ऐसी टीम को चुना है जो सीजन की 'रेड हॉट' है।

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज रह चुके मैथ्यू हेडन को लगता है गुजरात टाइटंस की टीम ऐसी है जिससे इस सीजन में बाकी सभी टीमों को भयभीत होना चाहिए। यह टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है, एक भी मैच अभी तक हारा नहीं है। हालांकि रन रेट में कमतर होने के कारण वे अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद तीसरे स्थान पर आते हैं।

शुबमन गिल के लिए कही बड़ी बात-

शुबमन गिल के लिए कही बड़ी बात-

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि तीन मैचों में गुजरात की टीम ने बहुत सारी पॉजिटिव चीजें दिखाई हैं। उन्होंने कहा, आप उतना ही अच्छा खेल दिखा सकते हो जितनी की आपकी टीम दिखाती है। और इस समय वे खेल के टॉप पर बैठे हैं। शुबमन गिल टॉप ऑर्डर में गेम को कंट्रोल कर रहे हैं। निश्चित तौर पर टीम के पेसर भी कमाल हैं। और मुझे लगता है वह (गिल) इस समय वो लड़का है जिसको हर एक फ्रेंचाइजी देख रही होगी और सोच रही होगी...कैसे हम गुजरात टाइटंस को हराएं। वे वाकई में इस समय सबसे कमाल की टीम नजर रहे हैं।

गुजरात टाइटंस सफलता के रथ पर सवार-

गुजरात टाइटंस सफलता के रथ पर सवार-

हेडन ने कहा कि जीटी के पास टीम के तौर पर काफी गहराई है, और टीम में काफी जज्बा भरा है और जिस तरह से उनको तीसरे मुकाबले में जीत मिली है उससे ड्रेसिंग रूम का मनोबल आसमान पर होगा। जरा सोचिए, इस समय मुंबई इंडियंस या सीएसके प्रतियोगिता में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस अपनी उड़ान पर सवार हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम को अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है जो चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद अपनी पटरी पर वापसी लौटती हुई दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+