IPL 2022: LSG ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया, ऐसी है दोनों प्लेइंग 11

मुंबई, 1 मई: आज आईपीएल के 45वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हो रहा है। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।

IPL 2022 match 45: LSG opt to bat against DC, here is both playing 11

दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले में वही टीम उतारी है पिछले मैच के दौरान थी।। लखनऊ की टीम ने आवेश खान को लगातार मैचों में खिलाने का फैसला नहीं किया है और उनकी जगह पर के गौतम आए हैं।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई

अंक तालिका की बात करें तो दोनों टीमों की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं क्योंकि लखनऊ 9 में 6 मैच जीत चुकी है और दिल्ली 8 में चार मैच जीत गई है। दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले में हार गए तो उनके सामने आगे की डगर कठिनाई भरी है।

Recommended Video

    IPL 2022: MI vs RR: जोस बटलर के नाम दर्ज हुआ छक्कों से जुड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें- इन महान नामों से बेहतर तो ये खिलाड़ी कर रहा है, टीम इंडिया में उसको ऊपर खिलाओ- हरभजन सिंह

    टॉस पर दोनों कप्तानों ने क्या कहा-

    लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का कहना है कि उन्होंने ईमानदारी के साथ बाकि खिलाड़ियों से बातचीत की है और सबको पता है कि टीम पिछले मैचों में और भी बेहतर हो सकती थी। राहुल ने परिस्थितियों का आकलन करने के बाद बेहतर करने की बात कही।

    दूसरी ओर पंत का कहना है कि दिल्ली की टीम हमेशा अपने गेम को बढ़ाने में विश्वास रखती है, सुधार में भरोसा रखती है। टीम को हार-जीत से हटकर केवल पॉजिटिव चीजों पर फोकस करना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+