लखनऊ सुपरजाइंट्स ने योगी आदित्यनाथ को दिया स्पेशल गिफ्ट, फोटो शेयर करके बताई बल्ले की खासियत
लखनऊ, 19 फरवरी: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी के तौर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने नीलामी में अपनी बढ़िया शुरुआत की है। उन्होंने कुछ बढ़िया खिलाड़ी खरीदे हैं और अपने पहले आईपीएल अभियान की ओर मजबूती से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां क्रिकेट का बहुत क्रेज है और अब लखनऊ की टीम बनने से इसकी इस फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ रही है। लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयंका और मेंटर गौतम गंभीर ने उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को फ्रेंचाइजी का पहला बल्ला भेट किया है।

योगी आदित्यनाथ को दिया स्पेशल गिफ्ट
गौतम गंभीर को नीलामी से पहले ही यह फ्रेंचाइजी अपना मेंटर नियुक्त कर चुकी है और केएल राहुल इस टीम के कप्तान हैं। पिछले हफ्ते इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल नीलामी में अपनी परफॉर्मेंस है कई क्रिकेटर को प्रभावित किया। आरपीएसजी ग्रुप के द्वारा खरीदी गई इस फ्रेंचाइजी ने क्विंटन डिकॉक, आवेश खान, जेसन होल्डर, कुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा जैसे क्वालिटी खिलाड़ियों को लिया है। के एल राहुल का नाम प्री ऑक्शन ड्रॉफ्ट के तहत इस फ्रेंचाइजी के साथ नीलामी से पहले ही जुड़ गया था और उनको ₹17 करोड़ दिए गए हैं जो इस आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
लखनऊ सुपरजायंट्स का पहला बल्ला
इसके अलावा इस टीम ने मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई खिलाड़ियों को भी नीलामी से पहले हासिल कर लिया है। सुपरजायंट्स ने अपनी आधिकारिक ट्विटर पोस्ट पर एक तस्वीर डाली है जिसमें गोयंका और गंभीर को उत्तर प्रदेश के चीफ मिनिस्टर के साथ दिखाया गया है। चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ के हाथ में फ्रेंचाइजी द्वारा भेंट किया गया बल्ला है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की इस पोस्ट का कैप्शन इस प्रकार है- लखनऊ सुपरजायंट्स का पहला बल्ला माननीय चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ को प्रजेंट किया जाता है। उनकी सपोर्ट पाकर हम अभिभूत है।

गौतम गंभीर मेंटर, केएल राहुल कप्तान-
बता दे इस बार के आईपीएल में बीसीसीआई ने दो टीमों को बढ़ाने का फैसला किया था जिसमें लखनऊ के अलावा दूसरी टीम है गुजरात टाइटंस जो अहमदाबाद आधारित फ्रेंचाइजी है। लखनऊ की टीम को आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपए की रकम में खरीदा। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम को सीवीसी ग्रुप ने 5625 करोड़ रुपए की रकम में खरीदा। दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान गौतम गंभीर लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटर नियुक्त किए गए हैं जबकि एंडी फ्लावर को हेड कोच बनाया गया है।
होम ग्राउंड लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम
लखनऊ फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम होगा। जबकि गुजरात टाइटंस टीम के पास हार्दिक पंड्या कप्तान के तौर पर नियुक्त हैं। राशिद खान, शुबमन गिल, जेसन रॉय, मोहम्मद शमी, लोकी फर्गुसन और मैथ्यू वेड जैसे खिलाड़ी उनके पास है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है जबकि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर विक्रम सोलंकी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की पोस्ट पर है। भारत के 2011 विश्व कप विजेता कोच गैरी कर्स्टन अहमदाबाद की टीम के मेंटर है।












Click it and Unblock the Notifications