'हॉस्पिटल में भर्ती मां को समर्पित है ये मेरा प्रदर्शन', आवेश खान ने सीधा मैच के बाद किया कॉल
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: लखनऊ की टीम को अपने तेज गेंदबाज आवेश खान से काफी उम्मीदें हैं इसलिए ही मेगा नीलामी में यह बॉलर 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में बिका था। आवेश खान ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन बहुत अच्छा निकाला था और अब वे एलएसजी के लिए भी बेहद अहम साबित होंगे। अगर आवेश प्रदर्शन करेंगे तो लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में प्रदर्शन करेंगे वर्ना चीजें आगे मुश्किल होती जाएंगी। फिलहाल आवेश ने दिखाया है कि वह क्यों इतने महंगे बिकना डिजर्व करते हैं।

पूरे मैच का हिसाब पलट दिया
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आवेश खान ने ताजा मुकाबले में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और पूरे मैच का हिसाब पलट दिया। आवेश के अंतिम ओवर ने मैच का नक्शा बदल दिया और अब यह बॉलर सीजन के लिए पर्पल कैप की रेस में शामिल हो गया है। हालांकि उनके सामने उमेश यादव होंगे जो केवल 2 करोड़ में बिकने के बावजूद सीजन के सबसे असरदार तेज गेंदबाज साबित हो रहे हैं।

मैच के बाद दीपक हुड्डा से की बातचीत-
आवेश खान ने अपनी घातक गेंदबाजी के चलते सुनिश्चित किया कि लखनऊ सुपर जायंट्स को सीजन की दूसरी जीत नसीब हो और उन्होंने 169 रनों का स्कोर करने के बाद भी हैदराबाद को 12 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की।
इस मैच में दीपक हुड्डा ने भी 51 रन बनाए, और बाद में उन्होंने खान से अपने-अपने प्रदर्शन के बारे में बात की जिसका वीडियो आईपीएल ने अपलोड किया है।

'भगवान की कृपा से, मां अब ठीक हैं'
जब हुड्डा ने इस फ्रेंचाइजी के लिए 4 विकेट लेने के लिए आवेश को बधाई दी, तो खान ने कहा, "मैं इस प्रदर्शन को अपनी मां को समर्पित करना चाहता हूं जो अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे उनका बहुत समर्थन मिला। मैच के बाद, मैंने अपना फोन उठाया और कनेक्ट किया। एक वीडियो कॉल पर उनके साथ बात की और उन्हें मैच की जानकारी दी। भगवान की कृपा से, वह अब ठीक है।"
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा, 'शानदार, आपको हमारी टीम में पाकर बहुत अच्छा लगा भाई।

लखनऊ के लिए अच्छे समीकरण बनते जा रहे हैं-
खान की शानदार गेंदबाजी ने उनकी टीम की SRH पर 12 रन की जीत के लिए जबरदस्त काम किया और उन्हें भारी सराहना भी मिली। कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने उपयोगी अर्धशतक जड़े और लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट पर 169 रन पर पहुंचा दिया।
राहुल 68 रन के साथ अपनी टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे। राहुल और हुड्डा ने अच्छी साझेदारी की और पारी को जिंदा करने के लिए चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े।
टीम सेट हो चुकी है, केवल अब निरंतरता की दरकार-
हालांकि लखनऊ की टीम को अभी एकजुट होकर खेलना सीखना होगा। उनमें नई टीम होने की झलक दिखाई दी है। यही बात आवेश खान के लिए है जिनको अपनी फॉर्म को लगातार निखारना होगा क्योंकि इस सीजन में उनके पास वह 90 मील प्रतिघंटा की रफ्तार नहीं दिख रही है। वे 140 की स्पीड पर ही पीक में रहते हैं। एलएसजी का सामना 7 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।












Click it and Unblock the Notifications