प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई टीम में जुड़ा ये स्पिन गेंदबाज

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को अपनी टीम में जोड़ लिया है। उन्हें चोटिल अरशद खान की जगह शामिल किया गया है। अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद को इस सीजन में एक भी मैच खेलने का माैका नहीं मिला था।
कार्तिकेय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश के लिए तीनों प्रारूपों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2018 में मध्य प्रदेश टीम के लिए डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस के नेट्स में कार्तिकेय ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और अब उन्हें टीम में साइन किया।
यह भी पढ़ें- उमरान मलिक को लेकर हुई भविष्यवाणी, दिग्गज ने कहा- वो दुनिया में तूफान ला देगा
आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार, "मुंबई इंडियंस ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में चोटिल मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में कुमार कार्तिकेय सिंह को अपने साथ जोड़ा है। कार्तिकेय सिंह, जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं, उन्होंने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच, 19 लिस्ट ए मैच और 8 टी20 मैचों में क्रमशः 35, 18 और 9 विकेट झटके हैं। वह 20 लाख की कीमत पर मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। मुंबई इंडियंस 30 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेगी।"

कार्तिकेय ने मध्य प्रदेश के लिए आठ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने नौ विकेट लिए हैं। 24 वर्षीय कार्तिकेय ने नौ प्रथम श्रेणी मैच और 19 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में 35 तो लिस्ट ए मैचों में 18 विकेट लिए हैं। कार्तिकेय 20 लाख की कीमत पर मुंबई टीम में शामिल हुए। एम अश्विन, मयंक मार्कंडे और फैबियन एलन अन्य स्पिन-गेंदबाजी विकल्प हैं जो मुंबई के पास हैं।
सीजन की शुरुआत के बाद से लगातार आठ हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उनका अगला मैच शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications