RR vs KKR: कोलकाता ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला, 3 बदलाव के साथ उतरेगी राजस्थान

मुंबई, अप्रैल 18। आईपीएल 2022 में अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स का आज कोलकाता नाइट राइडर्स से मुकाबला है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और केकेआर पॉइंट टेबल में ऊपर-नीचे ही हैं। राजस्थान रॉयल्स पांचवे नंबर पर है तो वहीं केकेआर छठवें स्थान पर है। आपको बता दें कि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने तीन बदलाव किए हैं। रैसी, कुलदीप और जिमी नीशम की जगह टीम में करुण नायर, ओबेद मैकॉय और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया गया है। वहीं कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टीम में एक बदलाव किया है। शिवम मावी को अमन खान की जगह लाया गया है।

RR vs KKR

आपको बता दें कि संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी, क्योंकि अपने पिछले मैच में राजस्थान को गुजरात टायटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली केकेआर ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना अपना पिछला मैच गंवा दिया था। ऐसे में दोनों टीमें आज जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेंगी।

आपको बता दें कि केकेआर के सुनील नारायण के लिए आज का मैच बेहद खास है, क्योंकि नारायण आईपीएल करियर का 150वां मैच खेल रहे हैं। वहीं आज इंडियन प्रीमियर लीग का भी जन्मदिन है यानि कि आज ही के दिन 15 साल पहले आईपीएल की शुरुआत हुई थी।

प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, शेल्डन जैक्सन, सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान रॉयल्स: जोंस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, करुण नायर, शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय और युजवेंद्र चहल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+