'मुंह से निवाला..सॉरी वडापाव छीन लिया'- पैट कमिंस ने MI से यूं छीन लिया मैच- सोशल रिएक्शन
मुंबई, 7 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पाकिस्तान से भारत आकर आईपीएल में पहला खेल खेला और दुनिया को हैरान कर दिया। कमिंस ने एक ही ओवर में 5 बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस को तिनके की तरह उड़ा दिया। रोहित शर्मा एंड कंपनी कमिंस की बॉलिंग के लिए तो तैयार थी लेकिन बल्ले से भी गदर मच जाएगा, ऐसा सोचा नहीं था। अगर ऐसा आंद्रे रसेल करते तो बात अलग थी, पर ये काम कमिंस ने किया। कमिंस ने केवल 15 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेल दी और 2018 में केएल राहुल द्वारा आईपीएल में बनाई गई 14 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

सोशल मीडिया पर हल्ला मचना था और वह हुआ
जाहिर है सोशल मीडिया पर हल्ला मचना था और वह हुआ। सहवाग ने मुंबई इंडियंस की मुंबई प्रवृत्ति को उजागर करते हुए कहा- (पैट कमिंस ने) मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस ने क्लीन हिटिंग का सबसे विध्वसंक नजारा पेश किया। 15 गेंदों पर 56 रन बनाए।
इरफान पठान ने कहा कि पैट कमिंस ने मूल्यवान क्रिकेटर के तौर पर फिर अपनी क्लास दिखा दी।

अन्य रिएक्शन इस प्रकार रहे-
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को 162 रनों का स्कोर दिया था जिसको पैटकमिंस ने आसानी से 16 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर हासिल करा दिया। पैटकमिंस ने अपने हमवतन डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन जोड़कर यह लक्ष्य बौना कर दिया। इस दौरान पैटकमिंस का सपोर्ट वेंकटेश अय्यर ने भी किया जिन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाया और कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में यह खुशी की एक और बात है।

मैच याद रहेगा-
इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव के 36 गेंदों पर बनाए गए 52 रनों की बदौलत अंत तक टिकने में कामयाब रही और किरोन पोलार्ड ने 5 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेलकर एक सम्मानजनक स्कोर पहुंचाने का काम किया। खास बात यह है कि यह अंतिम ओवर पैट कमिंस ने ही फेंका था लेकिन बाद में उन्होंने सूद समेत हिसाब चुकता किया।












Click it and Unblock the Notifications