IPL 2022: कोहली को आदर्श मानता है LSG का ये स्टार, कहा- हमारी बैटिंग भी एक जैसी है
नई दिल्ली, 24 मार्च: विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाले युवा खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक बल्लेबाज हैं करन शर्मा जो आईपीएल के 15वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में डेब्य करने जा रहे हैं। वे रणजी ट्रॉफी में काफी कम उम्र में आ गए थे, उनको लखनऊ की टीम ने 20 लाख रुपये की कीमत में खरीदा है।
उत्तर प्रदेश का यह कप्तान लीग में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करता है।

LSG के ऑलराउंडर करण शर्मा-
करण शर्मा ने News18 क्रिकेटनेक्स्ट को बताया कि, रन करके अपनी टीम को जिताना महत्वपूर्ण है। वे शुरू से खुद को एक क्रिकेट ऑलराउंडर के तौर पर देखते हैं। वे किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए योगदान करना चाहते हैं।
23 वर्षीय खिलाड़ी अपने आदर्श विराट कोहली के बारे में बात करते हैं, और उनकी शैली कितनी समान है।

कोहली मेरे आदर्श रहे हैं-
"हां वह (कोहली) मेरे आदर्श रहे हैं और शुरू से ही मैं हमेशा उनकी ओर देखता हूं, वह सबसे महान हैं और मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी काफी समान है, हम अपरंपरागत तरीके से नहीं खेलते हैं इसलिए हम हमेशा अपनी ताकत पर टिके रहते हैं। मैं हमेशा उनकी ओर देखता हूं कि वह अपनी पारी को कैसे आगे बढ़ाता है और कैसे परिस्थितियों के साथ अपने गियर बदलते हैं।"
इतनी कम उम्र में बल्लेबाज उत्तर प्रदेश की अपनी कप्तानी की बात भी करते हैं। वे कहते हैं कि यह उपलब्धि से ज्यादा जिम्मेदारी है। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे 110 प्रतिशत देना होगा।

केएल राहुल की कमान में खेलने को उत्साहित-
वह आगे कप्तान केएल राहुल के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि वह कप्तान के साथ खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं।
"हां, हमारी टीम में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय सितारे हैं। लेकिन मैं अपने कप्तान केएल राहुल के साथ खेलने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हूं। उनकी यात्रा अद्भुत रही है, मुझे खेल के प्रति उनका दृष्टिकोण पसंद है।"
लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार, 28 मार्च 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में साथी नवोदित गुजरात टाइटन्स का सामना करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications