बेयरस्टो का अर्धशतक, जितेश की तूफानी पारी, PBKS ने RR को दिया 190 रनों का लक्ष्य
मुंबई, 7 मई: आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 189 रन बनाए हैं। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने शानदार 56 और बाद में जितेश शर्मा ने केवल 18 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेल दी। राजस्थान की ओर से युजवेंद्र चहल बहुत शानदार साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को इस बार वहां से निराश मिली जहां से उनको अभी तक कोई टेंशन नहीं थी। भरोसेमंद शिखर धवन केवल 12 रन बनाकर चलते बने जबकि उन्होंने 16 गेंदों को नुकसान करा दिया। धवन को अश्विन ने जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि धवन की धीमी पारी बेयरस्टो के पॉवरप्ले में खेल के चलते किसी की नजर में नहीं आ सकी।
इसक बाद भानुका राजपक्षे और जॉनी बेयरस्टोके बीच साझेदारी हुई। राजपक्षे एक और तेज पारी खेलकर आउट हुए और उन्होंने चहल की गेंद पर आउट होने से पहले 18 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली जिसमें दो छक्के भी लगाए।

यहां चहल फॉर्म में दिखाई दिए क्योंकि उन्होंने नंबर चार पर बैटिंग करने आए कप्तान मयंक अग्रवाल को भी 15 रनों पर चलता कर दिया। इसी बीच जॉनी बेयरस्टो अर्धशतक पूरा कर चुके थे। वे भी 40 गेंदों पर 56 रन बनाकर चहल का शिकार बने।
बेयरस्टो के बाद टीम के दो बहुत बड़े हिटर जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन आए। जितेश ने बड़े-बड़े शॉट खेले और स्कोर को 150 पार कर दिया। 18वें ओवर तक लिविंगस्टोन शांत थे। 19वें ओवर में उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा पर अपने हाथ खोले और एक चौका व एक छक्का जड़ दिया। ये बहुत ही दर्शनीय शॉट थे। वे ऑफ स्टम्प पर बहुत आगे जा रहे थे जिसके चलते कृष्णा ने लेग पर स्टंप को उड़ाने में गलती नहीं की।
लिविंगस्टोन ने 14 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा अंतिम ओवर में बहुत ही बेहतरीन खेले और उन्होंने 20वें ओवर में दर्शनीय शॉट दिखाते हुए एक छक्का और दो चौके जड़ दिए। शर्मा ने केवल 18 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेल दी। चहल ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन जारी रखा।












Click it and Unblock the Notifications