IPL 2022: किस देश के कितने खिलाड़ी ले रहे हैं मेगा ऑक्शन में भाग
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 2022 संस्करण सबकी नजरों में है और बेचैनी से इंताजर कर रहे हैं क्योंकि दो नई टीमों का जुड़ाव हो चुका है और अब लीग 10 मैचों की है। मंगलवार (1 फरवरी) को, बीसीसीआई ने नीलामी में जाने वाले खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की, जो कि बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को होने वाली है। 590 खिलाड़ियों ने इस सूची में जगह बनाई है।

228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं
नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 एसोसिएट नेशंस के हैं। 2 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बेस प्राइस है और कुल 48 खिलाड़ियों ने खुद को उस श्रेणी में रखा है। 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है, वहीं 34 खिलाड़ियों की बोलियां 1 करोड़ रुपये से शुरू होंगी।
जैसा की ऊपर बताया है इस बार दो नई टीमें होंगी- लखनऊ और अहमदाबाद। आठ मौजूदा टीमों को मेगा नीलामी से पहले अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कहा गया था।

370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं
दो नई टीमों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची में से तीन खिलाड़ियों को चुना है। बाकी खिलाड़ी नीलामी में भाग लेंगे और इसलिए, फ्रेंचाइजी के पास टीम को मजबूत करने के लिए अभी काफी माथापच्ची करनी है।
नीलामी में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। 17 खिलाड़ी अफगानिस्तान से है जबकि ऑस्ट्रेलिया 47 खिलाड़ियों के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से 24 खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश और आयरलैंड से 5-5 खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी काफी ज्यादा हैं जो 33 हैं। वेस्टइंडीज से काफी संख्या में खिलाड़ी हैं जो 34 हैं।

नीलामी पूल में 14 देशों के खिलाड़ी उतरेंगे
यूएसए, नेपाल और जिम्बॉब्वे से केवल एक ही खिलाड़ी का नाम नीलामी में हैं। स्कॉटलैंड के 2 और नामिबिया के 3 खिलाड़ी मौजूद हैं। मुख्य टीमों में बांग्लादेश के केवल 5 नाम चौंकाते हैं। इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध पूरी तरह से खत्म हैं। पाकिस्तान के पास अपनी पीएसएल लीग है लेकिन भारत का भी कोई खिलाड़ी उसमें नहीं खेलता है।
कुल मिलाकर आईपीएल की नीलामी पूल में 14 देशों के खिलाड़ी उतरेंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी मालिकों के पास उन्हें देने के लिए क्या है। पर्स की बात करें तो सभी दस टीमों को 90 करोड़ रुपये के पर्स के साथ आवंटित किया गया था। हालांकि, खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद टीमों के पास अलग पर्स अमाउंट होगा।












Click it and Unblock the Notifications