IPL 2022 के प्लेऑफ में अब भी क्वालिफाई कर सकती है चेन्नई, जानें क्या है समीकरण

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कैंपेन का आगाज अच्छा नहीं हुआ है और फिलहाल वो आईपीएल 2022 की प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर होती नजर आ रही है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ का सफर तय करनी वाली सीएसके के लिये इस साल का कैंपेन कुछ खास नहीं रहा है और उसे अब तक खेले गये 10 मैचों में से सिर्फ 3 में ही जीत मिल सकी है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि डिफेंडिंग चैम्पियन सीएसके के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप 4 टीमों में क्वालिफाई करने का मौका है।

IPL 2022

Recommended Video

    IPL 2022: IPL में फिर एक Covid का साया, मैच से पहले DC की टीम में एक और केस आया | वनइंडिया हिंदी

    सीएसके की टीम के लिये प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता आसान नहीं है, इसके लिये न सिर्फ उसे अपना प्रदर्शन बल्कि किस्मत का भी साथ चाहिये। आईपीएल 2022 की मौजूदा अंकतालिका की बात करें तो सीएसके की टीम 6 अंकों के साथ फिलहाल 9वें पायदान पर काबिज है और आगे खेले जाने वाले हर मैच पर उसकी किस्मत का फैसला टिका हुआ है।

    और पढ़ें: LSG vs KKR: फिर फ्लॉप हुआ कोलकाता का टॉप ऑर्डर, हार के साथ प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई केकेआर

    सभी मैचों में बड़े अंतर से हासिल करे जीत

    सभी मैचों में बड़े अंतर से हासिल करे जीत

    प्लेऑफ में पहुंचने के लिये धोनी की कप्तानी वाली टीम को सबसे पहले अपने बचे हुए सभी चारों मैचों में जीत हासिल करने की दरकार है। मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जाएंटस और गुजरात टाइटंस की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में क्वालिफाई करने की दो सबसे बड़ी दावेदार टीम बन कर उभरी हैं, तो वहीं पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 अंक के साथ फिलहाल तीसरे पायदान पर काबिज है जबकि आरसीबी की टीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। फिलहाल मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी टीम है जो आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

    प्लेऑफ के लिये चाहिये किस्मत का सहारा

    प्लेऑफ के लिये चाहिये किस्मत का सहारा

    आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिये धोनी की टीम को न सिर्फ बचे हुए 4 मैचों में जीत की दरकार है बल्कि बड़े अंतर से जीत की दरकार है ताकि उनका नेट रन रेट काफी बढ़ जाये। अगर सीएसके की टीम सभी मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो वो 14 अंक तक पहुंच जायेगी। इसके बाद सीएसके की टीम को किस्मत का सहारा चाहिये और अगर बचे हुए मैचों में कुछ इस तरह से नतीजे मिलते हैं तो सीएसके की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी।

    मुंबई और आरसीबी के हाथ में सीएसके की किस्मत

    मुंबई और आरसीबी के हाथ में सीएसके की किस्मत

    सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने के लिये आरसीबी की टीम को सभी मैचों में हार मिलनी चाहिये, तो वहीं पर मुंबई की टीम उनके खिलाफ छोड़ बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करे। अगर ऐसा होता है तो सीएसके की टीम को नेट रन रेट में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पछाड़ना होगा और तभी वो क्वालिफाई कर पायेगी। सीएसके की टीम को अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है तो वहीं पर मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का सामना करना होगा। ऐसे में उसके लिये हर मैच करो या मरो का है जिसमें मिली एक हार प्लेऑफ की उम्मीदों को खत्म कर देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+