इस कारण प्लेऑफ में पहुंच पाई गुजरात, हार्दिक ने खिलाड़ियों को कही थी ये बात

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने मंगलवार को पुणे में लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रनों से हराकर सीजन की 9वीं जीत हासिल की। अब वह अंक तालिका में भी पहले स्थान पर है। गुजरात टीम इस सीजन में सबसे मजबूत टीम साबित हुई है जिसने शुरूआती मैचों से ही दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। वहीं मैच समाप्ति के बाद हार्दिक पांड्या ने बयान देते हुए बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों से ऐसा क्या कहा था जिस कारण जीत हासिल करने में मदद मिली।

hardik

लखनऊ से भिड़ने से पहले गुजरात दो मैच लगातार हार चुकी थी। उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी रोमांचक मोड़ पर 5 रनों से हार मिली थी। गुजरात ने कई मैच बहुत करीब जाकर जीते हैं, लेकिन मुंबई से मिली हार के बाद हार्दिक ने खिलाड़ियों से साफ कहा था कि जब तक जीत ना मिले तब तक ढीले नहीं पड़ना है। हार्दिक ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "खिलाड़ियों पर गर्व है। जब हमने सफर एक साथ शुरू किया तो हमें स्पष्ट रूप से खुद पर विश्वास था कि आगे तक जाएंगे, लेकिन 14वें मैच से पहले ही क्वालीफाई करना अच्छा है। हमने अच्छी कोशिश की और वास्तव में सभी पर गर्व है।"

यह भी पढ़ें- 'मेरा वजन 117 किलोग्राम था', चेन्नई के स्पिनर ने संघर्ष भरे दिनों को किया याद

हार्दिक ने कहा कि खिलाड़ियो ने अपनी पिछली हार से बहुत कुछ सीखा था और उन्होंने खुद अपने खिलाड़ियों से निर्दयी रहने का आग्रह किया था। हार्दिक ने कहा, "मैच से पहले मैंने लड़कों से बात की थी। आखिरी मैच में हमें लगा कि मैच पहले ही खत्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह एक सीख थी जिसे हमने लिया। हमने जितने भी मैच जीते हैं, वो अंत में जाकर जीते। आखिरी मैच (मुंबई के खिलाफ) एकमात्र ऐसा मैच था जिसमें हम आगे थे और हमें पता था कि हमारे पास किस तरह के बल्लेबाज हैं और हम इसे खत्म कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर हमने ग्रुप में बात की। इस मैच में भी जब उनके 8 विकेट गिर चुके थे तो भी मैंने कहा, 'चलो निर्दयी ही रहो। यह मैच अच्छा है। यह मैच खत्म नहीं हुआ है तो चलो सुनिश्चित करें कि हम इसे खत्म कर दें। अगर वे दवाब में हैं, तो उन्हें दवाब में ही रखेंगे। पहले मैच पूरा करें और मैच के बाद आराम करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+