नई भूमिका में जमे हार्दिक पांड्या, केवल बटलर हैं आगे, पर सूर्यकुमार के सामने दोनों फीके

मुंबई, 15 अप्रैल: कप्तान हार्दक पांड्या के दमदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स जैसी सीजन की अच्छी टीम को बेहद आसानी से मात दे दी और अंक तालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। 5 में से केवल 1 ही मैच हारने वाली गुजरात की टीम अपने कप्तान के साथ सफलता के रथ पर सवार है।

हार्दिक ने ताजा मुकाबले में 52 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली और उनका कहना है कि वे कप्तानी की जिम्मेदारी की लुत्फ उठा रहे हैं जिसके चलते उनको आगे बढ़कर लीड करने की प्रेरणा मिली है।

लगातार दूसरा पचास से अधिक का स्कोर

लगातार दूसरा पचास से अधिक का स्कोर

हार्दिक ने मैच के बाद कहा, कप्तानी करना मजेदार है क्योंकि मुझे जिम्मेदार बनाती है और आगे से नेतृत्व कराती है। यह ग्रुप एक दूसरे को संभालता है। मैं सबको खुश देखना चाहता हूं, यही मेरा मूलमंत्र है।

इस मैच के दौरान हार्दिक को चोट भी लगी जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं यह केवल मांसपेशी का क्रैम्प था।

यह ऑलराउंडर के लिए लगातार दूसरा पचास से अधिक का स्कोर था। वह चौथे नंबर पर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी कर रहा है, जिससे उसे अपनी पारी को गति देने के लिए अधिक समय मिल रहा है।

मैं चार नंबर पर खेल को नियंत्रित कर सकता हूं- हार्दिक

मैं चार नंबर पर खेल को नियंत्रित कर सकता हूं- हार्दिक

इस पर हार्दिक ने कहा, "मैं इतने लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का आदी नहीं हूं। इससे मुझे बहुत समय मिलता है। मैं काउंट कर सकता हूं और जोखिम ले सकता हूं। पिछले गेम में ऐसा नहीं हुआ लेकिन आज मैंने सुनिश्चित किया कि मैं यह कर सकूं। मैं इस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने 12 गेंदों में 30 रन बनाने की भूमिका निभाई। अब मैं चार नंबर पर खेल को नियंत्रित कर सकता हूं। "

केवल जोस बटलर ही हार्दिक से आगे हैं-

केवल जोस बटलर ही हार्दिक से आगे हैं-

हार्दिक पांड्या इस समय केवल जोस बटलर जैसे दिग्गज बल्लेबाज से ही पीछे चल रहे हैं। बटलर ने अभी तक 5 मुकाबलों में 272 रन बनाए हैं और वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने इतने ही मैचं में 228 रन बनाए हैं। बटलर का औसत फिलहाल 68 है तो हार्दिक ने 76 के औसत से बल्लेबाजी की है। लेकिन बटलर स्ट्राइक रेट में हार्दिक से बाजी मार ले जाते हैं क्योंकि उन्होंने 152.8 के स्ट्राइक रेट निकाला है तो हार्दिक 136 का ही निकाल सके हैं। यह दिखाता है कि हार्दिक नई भूमिका में फिलहाल जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

पर सूर्यकुमार यादव की चमक के सामने सब फीके हैं-

पर सूर्यकुमार यादव की चमक के सामने सब फीके हैं-

केवल मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव के पास ही वो दम है जो हार्दिक और बटलर जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकते हैं। सूर्यकुमार औसत और स्ट्राइक रेट दोनों के मोर्चे पर सबसे आगे निकल जाते हैं। यादव ने मैच भी केवल तीन खेले हैं वर्ना वे रनों के मामले भी टॉप-3 में हो सकते थे। सीजन से बाहर होती दिख रही मुंबई इंडियंस के पास केवल सूर्यकुमार की चमक ही सांत्वना का विषय है। सूर्यकुमार ने 158.25 के स्ट्राइक रेट के साथ और 81.50 के औसत से अभी तक इस सीजन में बैटिंग की है।

केवल दिनेश कार्तिक ही औसत और स्ट्राइक रेट के आंकड़ों के बैलेंस में सूर्यकुमार को आसानी से मात दे जाते हैं लेकिन वे फिनिशर के रोल में हैं जिसके चलते पांच मुकाबले खेलने के बावजूद उनके कुल रन 3 मैच खेलने वाले सूर्यकुमार से भी कम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+