IPL 2022: अहमदाबाद के कप्तान बने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुबमन गिल को मिली मोटी रकम
नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या भारतीय टीम से इस समय बाहर चल रह हैं लेकिन उनको आईपीएल में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। हार्दिक को आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का कप्तान घोषित किया गया है। यह आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी है और भारत के ऑलराउंडर को शुक्रवार, 21 जनवरी को नई फ्रेंचाइजी द्वारा 15 करोड़ रुपये में साइन किया गया।

हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये में लिया गया
अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के क्रिकेट के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने नए सीजन के लिए तीन ड्राफ्ट पिक्स और उनके प्राइस ब्रैकेट की घोषणा की। इसका मतलब यह है तीन खिलाड़ियों के नाम और उनकी कीमतों की घोषणा की गई है।
हार्दिक पांड्या को जहां 15 करोड़ रुपये में लिया गया था, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान को भी 15 करोड़ रुपये में लिया गया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की तीसरी ड्राफ्ट पिक के रूप में लिया गया था।

आईपीएल 2022 के लिए अहमदाबाद ने ये खिलाड़ी चुने-
हार्दिक पांड्या (कप्तान)- 15 करोड़ रुपये
राशिद खान- 15 करोड़ रुपये
शुभमन गिल- 8 करोड़ रुपये
ये तीन खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी को चुनने का अधिकार मिला था। ये आईपीएल नीलामी के तहत नहीं चुने गए हैं क्योंकि आईपीएल 2022 की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी।

अभी मेगा नीलामी बाकी है-
इस नीलामी से पहले 8 मौजूदा फ्रेंचाइजी ने पिछले साल अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटने करने की घोषणा की। इसके बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2 नई फ्रेंचाइजी को उनके ड्राफ्ट साइनिंग चुनने के लिए पिछले सप्ताह जनवरी तक का समय दिया था।
आईपीएल 2022 में 2 नई टीमें होंगी - एक अहमदाबाद से और दूसरी लखनऊ से। अहमदाबाद टीम का मालिकाना हक सीवीसी कैपिटल के पास होगा। 5625 करोड़ रुपये की बोली ने उन्हें अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का हक जीतने में मदद की, वहीं आरपीएसजी समूह ने 7090 करोड़ रुपये की बोली के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी जीती।

आईपीएल में हार्दिक के लिए कप्तानी की शुरुआत-
हार्दिक ने इससे पहले कभी भी आईपीएल टीम में कप्तानी नहीं की है। ये ऑलराउंडर वर्षों से मुंबई इंडियंस की सफलता में अहम रहा है।
हार्दिक ने कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें 153.91 के स्ट्राइक रेट से 1476 रन बनाए हैं। उन्होंने 42 विकेट भी लिए हैं।
हार्दिक पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं। ऑलराउंडर लगातार पीठ की समस्याओं से उबर रहे हैं। मौजूदा हालातों की बात करें तो हार्दिक ऑलराउंडर के तौर पर अपना बेस्ट पीछे छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि दुर्भाग्य की बात यह है कि वह अपने करियर में अपनी पीक पर भी नहीं पहुंचे थे। लेकिन मौजूदा लीग क्रिकेट वाले ढांचे में ऑलराउंडरों का पहले से बुरा हाल है और कोई भी अपने करियर में उस चरम को छूने में कामयाब नहीं रहता है जो पुराने जमाने के ऑलराउंडर किया करते थे। इस समय बेस्ट ऑलराउंडर ले देकर बेन स्टोक्स ही हैं लेकिन वे भी गेंदबाजी के मोर्चे पर बुरी तरह जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications