कप्तानी इस बल्लेबाज को भी दगा दे गई, फ्रेंचाइजी को भी, हरभजन बोले- समझ नहीं आया ये क्या हुआ
नई दिल्ली, 2 जून: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में कई उभरते सितारों ने अपने खेल से प्रभावित किया। लेकिन कुछ प्रतिष्ठित नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। कैश रिच लीग को हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस में एक नया चैंपियन भी मिला। एक तरफ पंजाबा किंग्स की टीम थी जो ना निरंतरता दिखा सकी और ना ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

इस खिलाड़ी से कप्तानी झिल नहीं पाई
मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम मेगा-नीलामी के बाद कागज पर काफी मजबूत टीम दिख रही थी, लेकिन 14 मैचों में सात जीत के साथ तालिका में छठे स्थान पर रही। केएल राहुल की जगह लेने वाले कप्तान मयंक भी बैटिंग में बिल्कुल खराब दिखे।
31 वर्षीय मयंक ने 13 मैचों में सिर्फ 16.33 की औसत से 196 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक बनाया। यह उनके सबसे खराब आईपीएल सीजन में से एक था।

उसे क्या हो गया है?
हरभजन सिंह ने आईपीएल 2022 के सबसे हैरत भले पल के बारे में बात करते हुए स्पोर्टकीड़ा से कहा, "अगर हम मयंक के बारे में बात करते हैं, तो मुझे लगा कि 'उसे क्या हो गया है?' वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। कप्तानी मिलने के बाद, मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से दबाव में था। ओपनिंग से वह नंबर 4 पर चला गया। टीम को बाहर से लीड किया जा रहा था। वह सारा दबाव अपने ऊपर ले रहा था। वह घुटन भरा लग रहा था। उसे आजादी देनी चाहिए थी। वह रडार पर हैं और निश्चित रूप से यह थोड़ा बेहतर हो सकता था।'
Recommended Video

कप्तानी सभी के लिए नहीं है
इससे पहले, भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने महसूस किया कि लीडरशिप की भूमिका ने मयंक की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है, उन्होंने कहा कि "कप्तानी सभी के लिए नहीं है"।
अग्रवाल ने आईपीएल 2022 से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में केएल राहुल की जगह ली। आईपीएल 2021 में 40.09 की औसत से 441 रन बनाने के बाद, सलामी बल्लेबाज पुरानी सफलता को दोहरा नहीं सका।

पीयूष चावला भी बोले- कप्तानी हर किसी के लिए नहीं
पीयूष चावला ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक बातचीत उन्होंने कहा, "जिस तरह से उन्होंने (पिछले साल) प्रदर्शन किया, पंजाब किंग्स ने उन पर बहुत भरोसा दिखाया, उन्हें रिटेन भी रखा लेकिन वह इस पर खरे नहीं उतर सके। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कप्तानी का बहुत पहले का अनुभव था। कप्तानी का दबाव अलग है और यह उनकी बल्लेबाजी में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता था कप्तानी हर किसी के लिए नहीं है और यह यहां स्पष्ट रूप से दिखा।"
ये भी पढे़ं- वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम इंडिया का प्रोग्राम घोषित, 22 जुलाई को होगा पहला मुकाबला
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications