हरभजन सिंह ने चुना T20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर, बोले- वो ऋषभ पंत से भी आगे है

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: इस साल के अंत में टी20 वर्ल्ड कप होने जा रहा है और इस बात को लेकर उत्सुकता है कि कौन कौन से खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बना पाएंगे। वर्ल्ड कप के पिछले दो संस्करणों में भारतीय टीम को एक फिनिशर की कमी काफी खली थी। हम चाहे बाद आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2020 की करें या फिर उससे पिछले साल हुए 50 ओवर के विश्व कप की बात करें, टीम इंडिया एक बेहतरीन फिनिशर की कमी से जूझती हुई दिखाई दी।

 T20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर

T20 वर्ल्ड कप के लिए फिनिशर

हालांकि 2019 के विश्व कप में धोनी साथ थे लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ सेमीफाइनल मुकाबला वे लाइन के पार नहीं ले जा पाए थे।

अब आने वाले विश्व कप में भी टीम इंडिया के सामने यह समस्या ज्यों की त्यों है। जबसे भारतीय क्रिकेट टीम की विदाई 2019 वनडे वर्ल्ड कप में हुई है तबसे ऋषभ पंत को धीरे-धीरे इस भूमिका के लिए तैयार किया गया है और उनको एक बार फिर से आस्ट्रेलिया में भी यह जिम्मेदारी निभानी होगी लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को लगता है कि एक और खिलाड़ी ऐसा है जो इस काम को ऋषभ पंत से भी बेहतर कर सकता है।

 दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप के लिए बेहतर साबित होंगे-

दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप के लिए बेहतर साबित होंगे-

हरभजन का मानना है कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए बेहतर साबित होंगे। हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा- "अगर हम फॉर्म को आधार बनाएं तो हमको पता चलेगा कि दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए क्या कर रहे हैं। वह बल्ले के साथ अविश्वसनीय रहे हैं। हमेशा से ही एक अच्छे विकेटकीपर रहे हैं। दिनेश कार्तिक पहले दिन से ही अविश्वसनीय विकेटकीपर रहे हैं और बल्ले से भी मैच को जिता रहे हैं। वे पिछले साल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए बहुत अच्छे नहीं थे और उन्होंने बहुत ज्यादा स्कोर नहीं किया था"

मैं कार्तिक को पंत से आगे रखूंगा- हरभजन

मैं कार्तिक को पंत से आगे रखूंगा- हरभजन

"वे नाजुक मौके पर आउट हो रहे थे लेकिन अब वे बेंगलुरु के लिए मैच जीत रहे हैं और उसी स्थिति से जीत रहे हैं। मैं उनको बाकी सब खिलाड़ियों से आगे रखूंगा और इसमें ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। वह ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए आप की पहली पसंद होने चाहिए।"

हरभजन सिंह आगे कहते हैं तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में उछाल भरी पिचों पर अतिरिक्त बाउंस प्राप्त करेंगे। लेकिन दिनेश कार्तिक इस समय 360-degree का खेल दिखा रहे हैं। वे अभी तक अनस्टॉपेबल है और उनको भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में निश्चित तौर पर शामिल होना चाहिए।

कार्तिक को लगातार मौका मिले

कार्तिक को लगातार मौका मिले

भज्जी कहते हैं कि, खिलाड़ी अच्छा करता है तो फिर उसको टीम में वापस लाना चाहिए और दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना बुरा परफॉर्मेंस भी नहीं किया है। उनको भारतीय टीम के साथ लगातार मौके मिलने की आवश्यकता है। वह भारत के लिए बहुत स्कोर करेंगे।

आपको बता दें आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिनेश कार्तिक आला दर्जे की बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 205.88 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है। उनके सात मुकाबलों में छह मैच नॉट आउट वाले हैं। वे एक मैच में ही आउट हो पाए हैं। इसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम सात मैचों में 10 अंक हासिल कर चुकी है जिसमें उन्होंने पांच मैच जीते हैं और दो मुकाबले हारे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+