गुजरात टाइटंस ने मेटावर्स के जरिए शेयर किया अपना लोगो, नए अवतार में दिखे हार्दिक पांड्या- VIDEO

नई दिल्ली, 21 फरवरी: सीवीसी कैपिटल्स द्वारा खरीदी गई गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने अपने लोगो का अनावरण करने के लिए मेटावर्स (वर्चुअल रियलिटी स्पेस) का इस्तेमाल किया है। इस मेटावर्स में हेड कोच आशीष नेहरा, कप्तान हार्दिक पांड्या और ओपनर शुभमन गिल मौजूद थे।

IPL 2022: Gujrat Titans shares new logo, Hardik Pandya, Shubman Gill in metaverse

इस टीम ने 20 फरवरी रविवार को अपने लोगों का अनावरण किया। आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस ने जो लोगो दिया है वह सिंपल है लेकिन eye-catching है। आईपीएल की एक और नई टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स अपना लोगो पहले ही जारी कर चुकी है। टाइटंस का लोगो ट्रायंगुलर डिजाइन का है और इसका बैकग्राउंड डार्क ब्लू है जिसमें गुजरात और टाइटंस 3डी फॉर्मेट में डिस्प्ले हो रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: ईडन गार्डन्स पर जीत के साथ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम बना भारत

कप्तान हार्दिक पंड्या ने मेटावर्स में लोगों को लॉन्च करने से पहले कहा- हमारे डीएनए में टॉप पर पहुंचना और हमेशा आगे की ओर बढ़ना शामिल है। हमारा मकसद ऊर्जा को एनर्जी को शेयर करना है एनर्जी और असीमित पावर को शेयर करना है।

शुभमन गिल ने भी इस दौरान कहा- हमारी पहचान में गुजरात की पतंग भी है जो केवल हमारा शौंक हीं नहीं बल्कि लार्जर दैन लाइफ है।

इस सीजन में आईपीएल में शामिल होने वाली दो नई टीमों में से एक गुजरात टाइटंस की अगुवाई भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या करेंगे। कप्तान हार्दिक के अलावा, फ्रेंचाइजी ने राहुल तेवतिया सहित आठ और ऑलराउंडरों को खरीदा है।

गुजरात ने इस महीने की शुरुआत में आयोजित आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले हार्दिक (15 करोड़ रुपये), अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (15 करोड़ रुपये) और गिल (7 करोड़ रुपये) को ड्राफ्ट के रूप में चुन चुका है।

गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा था कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार खेलने वाली फ्रेंचाइजी की मजबूत, हरफनमौला टीम से खुश हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड, भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी शामिल हैं।

यह देखा जाना बाकी है कि हार्दिक आईपीएल 2022 में गुजरात के लिए गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं। वह पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से नहीं खेले हैं।

आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और राशिद खान

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: जेसन रॉय, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, विजय शंकर, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर , रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+