'दोस्त' ने ये क्या कर दिया, मिलर ने राजस्थान रॉयल्स के जख्मों पर 'सॉरी' कहकर नमक छिड़क दिया
कोलकाता, 25 मई: डेविड मिलर मंगलवार, 24 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को फाइनल पहुंचाने वाले हीरो बने। मिलर ने दक्षिण अफ्रीका ने मैच के अंतिम ओवर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीन छक्के मारे और गुजरात को उनके पहले ही सीजन में फाइनल में पहुंचाया।
इस दौरान मिलर सिर्फ 38 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे।
Recommended Video

मिलर ने ट्विटर पर लिखा- सॉरी
खेल के बाद बोलते हुए, डेविड मिलर ने खुलासा किया कि वह 189 रनों का पीछा करने के दौरान काफी घबराए हुए थे लेकिन हार्दिक पांड्या के साथ ने मिलकर काफी चीजों को ठीक किया।
मिलर ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स को सॉरी भी कहा। मिलर ने ट्विटर पर लिखा- सॉरी #रॉयल्सफैमिली
खास बात यह है कि डेविड मिलर की पुरानी फ्रेंचाइजी रॉजस्थान रॉयल्स ही है। आरआर ने भी मिलर के सॉरी पर मीम शेयर की और कहा- दुश्मन भी ना करे, दोस्त ने वो काम किया है।

पुरानी टीम के खिलाफ अहम पारी में नर्वस थे मिलर
इस मैच के बाद मिलर ने कहा है, "मैं थोड़ा नर्वस था। लेकिन हार्दिक कहते रहे कि चलो अच्छे क्रिकेट शॉट खेलते हैं और गैप में गेंद को हिट करते हैं। हमारे बीच के तालमेल ने बहुत अच्छा काम किया। हार्दिक बहुत तेज नहीं दौड़ रहे थे और मैंने भी विकेटों के बीच अपनी रनिंग का काफी लुत्फ उठाया।"
अंतिम दो ओवरों के बारे में बोलते हुए, मिलर ने कहा कि वह गेंद को जितना हो सके हिट करना चाहते थे और अंत में खेल अंतिम ओवर में आ गया।

हार्दिक के साथ ने रंग जमा दिया
मिलर ने खुलासा किया, "हार्दिक बहुत शांत और ठोस व्यक्ति है और वह रनों का पीछा करने करने में कूल थे।"
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक ने भी डेविड मिलर की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें गुजरात में टीम में डेविड मिलर पर सबसे अधिक गर्व है। रात को राशिद ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 15 रन दिए और विपक्षी बल्लेबाजों का गला घोंट दिया, फिर भले ही उनको कोई विकेट नहीं मिला लेकिन यह मैच विजेता सरीखा प्रदर्शन है।

टीम में सबसे ज्यादा गर्व डेविड मिलर पर है- हार्दिक पांड्या
खेल के दौरान मिलर के साथ हुई बातचीत का खुलासा करते हुए पांड्या ने कहा कि वे खेल का सम्मान करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, 'बस इतना ही है कि हम इस खेल का सम्मान करते हैं। मिलर के साथ मेरी यही बातचीत थी। राशिद पूरे समय शानदार रहे हैं, लेकिन मुझे डेविड पर अधिक गर्व है। हमने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नासमझी की, और यहां खेल का सम्मान करना चाहते थे। लेकिन चाहते थे कि हम दोनों खत्म हो जाएं।"
गुजरात टाइटंस अब 29 मई को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के लिए अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा।












Click it and Unblock the Notifications