गौतम गंभीर ने किया खुलासा, केएल राहुल को लखनऊ की टीम ने किन तीन चीजों के लिए चुना
नई दिल्लीः पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का कहना है कि लखनऊ की टीम में केएल राहुल कप्तान के तौर पर फिट होने ही थे क्योंकि उनका रिकॉर्ड जबदस्त है, ऐसे में उनको चुनने ज्यादा सोच विचार करने का काम नहीं था। गौतम गंभीर को आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने मेंटर नियुक्त किया है।

इसी फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान राहुल को 17 करोड़ की जबरदस्त रकम में खरीदा है। राहुल ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स को लीड किया था।
राहुल आईपीएल में शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने 94 मैचों में 47 से अधिक की औसत से 3273 रन बनाए हैं। राहुल ने पिछले 4 आईपीएल सत्रों में से प्रत्येक में 550 से अधिक रन बनाए हैं।
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल सेलेक्शन डे पर बात करते हुए कहा कि राहुल को चुनने में माथापच्ची नहीं थी, वे लीडर भी अच्छे हैं। वह आपको तीन चीजें देते हैं- ओपनिंग बैटिंग, विकेटकीपिंग और शानदार सफेद गेंद फॉर्मेट बल्लेबाजी की निरंतरता।
इस बीच, लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपये और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया। संयोग से, सभी 3 खिलाड़ी किसी समय पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।
स्टोइनिस को चुनने के निर्णय के बारे में बताते हुए, गंभीर ने कहा कि बेन स्टोक्स की उपलब्धता पर अनिश्चितता ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को चुनने के लिए मजबूर किया।
गंभीर कहते हैं कि मार्कस स्टोईनिस एक शानदार फिनिशर हैं। हमको यकीन नहीं था कि बेन स्टोक्स पक्के तौर पर नीलामी में आएंगे या नहीं, तो ज्यादा बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प मौजूद भी नहीं है। इसके अलावा स्टोइनिस मीडिल ओवर में बैटिंग कर सकते हैं, मैच को फिनिश भी कर सकते हैं।
लखनऊ की टीम आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में जब लेगी तो उनको पास 58 करोड़ रुपए का पर्स होगा। यह टीम 13 और 14 फरवरी को नीलामी में भाग लेगी।












Click it and Unblock the Notifications