LSG की जीत में वायरल हुई गौतम गंभीर की दहाड़, फिर दिखे पुराने आक्रामक तेवर- VIDEO

नई दिल्ली, 2 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आईपीएल 2022 में सुनहरा सफर जारी है और उसने दिल्ली कैपिटल्स को ताजा मुकाबले में मात देकर प्लेऑफ की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं। यह 10 मैचों में लखनऊ की टीम की 7वीं जीत थी। 195 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम इस मुकाबले में काफी हद तक बनी हुई थी लेकिन वे अंतिम ओवर में 6 रन कम रह गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की लड़ाई ने मैच को रोमांचक बनाया था और जब जीत मिली तो लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर खुशी से जोशीले हुए जा रहे थे।

गंभीर खुशी से चिल्ला उठे

गंभीर खुशी से चिल्ला उठे

दरअसल जब मुकाबला अंतिम ओवर में गया तो मामला इतना नजदीक आ गया था लखनऊ फ्रेंचाइजी के डगआउट में बैठे हुए लोगों के चेहरे पर सिकन पढ़ी जा सकती थी। मेंटर गौतम गंभीर भी तनाव से बैठे हुए मैच के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। जैसी ही लखनऊ की जीत हुई तो गंभीर खुशी से चिल्ला उठे, उन्होंने जैसे दहाड़ मारी और अपने टीम के जीत के सिलसिले पर फूले नहीं समाए।

Recommended Video

    IPL 2022: Krunal Pandya और Deepak Hooda को लेकर Gambhir की भविष्यवाणी क्या सच है | वनइंडिया हिंदी
    पुराने अंदाज में जोशीला सेलिब्रेशन मनाया

    पुराने अंदाज में जोशीला सेलिब्रेशन मनाया

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस गौतम के इस अंदाज को काफी देख रहे हैं। कभी गंभीर मैदान पर ऐसे हाव भाव दिखाया करते थे लेकिन अब वे क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं और फैंस के लिए उनको पुराने दिनों में देखने की हसरत भी अधूरी रह गई है। ऐसे में जब डगआउट में ही सही, गंभीर ने पुराने अंदाज में जोशीला सेलिब्रेशन मनाया तो फैंस को पसंद आया।

    सफलता के रथ पर सवाल लखनऊ सुपर जायंट्स

    जहां तक मुकाबले की बात है तो केएल राहुल चट्टान की तरह से अपनी टीम की सफलता में खड़े हैं। ये ऐसे ही है जैसे जोस बटलर अकेले दम पर राजस्थान रॉयल्स को खींच रहे हैं। इस बार राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने भी 34 गेंदों पर 52 रन बनाए और लखनऊ की टीम को 195 का विशाल स्कोर करने का मौका मिल गया।

    मैच करीबी था-

    मैच करीबी था-

    इसकी प्रतिक्रिया में दिल्ली ने गजब का खेल दिखाया क्योंकि डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ जैसे सबसे तेज बल्लेबाज शुरू में ही आउट हो गए थे। फिर भी मिशेल मार्श, रिषभ पंत, रॉवमैन पॉवेल और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों ने रनों की आतिशबाजियों से पुणे के मैदान को पाट दिया लेकिन जैसा की सब जानते हैं, जीत 7 रनों से चूक गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+