बटलर की तूफानी पारी को लेकर बने जबरदस्त मीम, सोशल मीडिया पर लोगों ने कोहली को किया ट्रोल
नई दिल्ली, अप्रैल 22। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला आईपीएल में खूब बोल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने इस सीजन का तीसरा और लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए 65 गेंदों में 116 रन जड़ दिए। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए। बटलर की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई फनी मीम्स बनाने शुरू कर दिए। इस दौरान लोगों ने विराट कोहली को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विराट कोहली क्यों हुए ट्रोल?
आपको बता दें कि विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में अभी तक पूरी तरह शांत है। कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा का फॉर्म भी खराब चल रहा है। आईपीएल का यह सीजन लगभग आधा बीत चुका है और इन दोनों ही खिलाड़ियों के बल्ले से अभी तक रन नहीं निकले हैं। वहीं बटलर इस सीजन का तीसरा और लगातार दूसरा शतक जड़ चुके हैं।
बटलर के शतक के बाद सोशल मीडिया पर बनने वाले मीम्स
बटलर की पारी पर दिग्गजों ने क्या कहा
- पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बटलर की पारी को लेकर कहा है, 'जोस बटलर का नाम जोश बटलर होना चाहिए। आज की पारी उनकी अविश्वसनीय है, मुझे लगता है कि मैच अभी बाकि है।
- सचिन के अलावा बटलर की पारी को लेकर इरफान पठान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली के बाद एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बटलर के नाम हो गया है, आज शानदार बैटिंग की।
ये भी पढ़ें: RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 223 रन का लक्ष्य, बटलर ने जड़ा सीजन का तीसरा शतक












Click it and Unblock the Notifications