Swiggy के फेक अकाउंट से शुबमन गिल को मिला 'मुंहतोड़ जवाब', फैंस को आया गुस्सा
नई दिल्ली, 30 अप्रैल: एलोन मस्क जब से ट्विटर के नए चीफ बने हैं तब से उनको टैग करके कुछ ना कुछ खरीदने का आग्रह करने वालों का तांता लगा हुआ है। भारत के युवा बल्लेबाज शुबमन गिल ने मस्क से स्विगी खरीदने की मांग की है। स्विगी फूड को घर पर डिलीवरी करने वाली कंपनी है। उन्होंने आईपीएल 2022 में अपने काफी विज्ञापन चलाए हैं। कई लोग शायद स्विगी से अपने घर पर खाने का ऑर्डर करा भी रहे हैं। ऐसा लगता है शुबमन गिल ने भी स्विगी ने कुछ खाना मंगवाया था जो समय पर नहीं पहुंच पाया।

गिल के अनुसार स्विगी समय पर खाना को डिलीवर नहीं कर रही है
दूसरी बात यह है कि शुबमन गिल भी एलोन मस्क के फैन दिखते हैं। उन्होंने तपाक से मस्क को टैग किया और उनसे स्विगी को खरीदने की मांग कर दी। यह मांग इसलिए कि क्योंकि गिल के अनुसार स्विगी समय पर खाना को डिलीवर नहीं कर रही है।
लेकिन हैरानी की बात यह हो गई कि स्विगी ने शुबमन गिल पर जबरदस्त पलटवार किया और कहा कि स्विगी अब भी शुबमन गिल की टी20 क्रिकेट में की गई बैटिंग से तो फास्ट ही है।

ये स्विगी का फेक अकाउंट निकला
यह देखकर फैंस हैरत में पड़ गए और बाद में उन्होंने पता लगाया कि यह अकाउंट तो स्विगी का है ही नहीं। यह स्विगी का फेक अकाउंट है। इसके बाद फैंस गुस्से में भी आ गए। उनके रिएक्शन यहां पर देखें जा सकते हैं।
जहां तक शुबमन गिल की बात है यह खिलाड़ी लगातार रन नहीं बनाने की कमी से जूझ रहा है। पूरी तरह क्षमतावान होने के बावजूद गिल के खेल में अगले लेवल का निखार नजर नहीं आता क्योंकि जहां पर निरंतरता चाहिए वहीं पर वे फेल हो जाते हैं।

गिल फ्लॉप, गुजरात टाइटंस हिट
गिल ने बड़े-बड़े स्कोर करके बड़ी उम्मीदें जगाई थी लेकिन बाद में वे कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह आउट ऑफ फॉर्म बिल्कुल नहीं हैं। वे केवल लय नहीं पकड़ पा रहे हैं।
शुबमन गिल की फॉर्म उनकी टीम के जबरदस्त प्रदर्शन के तले छुप जाती है। गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में 8 मैच खेलकर 7 जीत चुकी है और टॉप पर बनी हुई है। कई दिग्गजों ने इस टीम में सीजन 2022 की विजेता पहले ही ढूंढ ली है।
यह भी पढ़ें- देश के दो टॉप एथलीट डोप टेस्ट में फेल, मेडल की बड़ी उम्मीद थे, अब लग गया बैन












Click it and Unblock the Notifications