दिनेश कार्तिक के लिए खुद रिटायर आउट होना चाहते थे डु प्लेसिस, ऐसी चल रही है डीके की फॉर्म

नई दिल्ली, 9 मई: दिनेश कार्तिक की बैटिंग सफलता को उनके कप्तान फाफ डु प्लेसिस के भरोसे के जरिए समझा जा सकता है। कार्तिक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के फिर से जबदरस्त जलवे दिखाए। कार्तिक 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और आठ गेंदों में एक चौके और एक चौके की मदद से 30 रन की नाबाद पारी खेली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा कि वह दिनेश कार्तिक को करने का मौका देने के लिए 'रिटायर' होने पर विचार कर रहे थे।

हम यहां तक ​​सोच रहे थे- फाफ डु प्लेसिस

हम यहां तक ​​सोच रहे थे- फाफ डु प्लेसिस

कार्तिक तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी पर भूखे शेर की तरह से टूट पड़े। 50 गेंदों में नाबाद 73 रनों की पारी खेलने वाले डु प्लेसिस ने कहा कि आरसीबी कार्तिक को बल्लेबाजी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती थी क्योंकि उन्होंने हाल के दिनों में अलग ही लेवल की फॉर्म दिखाई है।

डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा, "अगर वह (दिनेश कार्तिक) इस तरह से छक्के मार रहे हैं, तो हम उन्हें बैटिंग पर लाना चाहते हैं और जितना हो सके लंबे समय तक बल्लेबाजी देना चाहते हैं। वह इतने क्लियर है। सच कहूं तो मैं वास्तव में डीके को अंदर लाने के लिए रिटायर आउट की कोशिश कर रहा था क्योंकि मैं बहुत थक गया था। हम यहां तक ​​सोच रहे थे और फिर, हमने वह विकेट खो दिया।

Recommended Video

    IPL 2022: Dinesh Karthik finished inning in style, smashed quick 30 in just 8 balls| वनइंडिया हिन्दी
    मुश्किल विकेट पर दिनेश कार्तिक की फॉर्म

    मुश्किल विकेट पर दिनेश कार्तिक की फॉर्म

    "डीके इतने अच्छे फॉर्म में हैं। यह एक मुश्किल विकेट था। बहुत सारे लोगों ने पहली कुछ गेंदें खेलने के लिए संघर्ष किया। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि डीके का एक ड्रॉप कैच था और वह फिर बैटिंग में छा गए।"

    इस सीजन में सुपरस्टार बनकर उभरे दिनेश कार्तिक ने 12 मैचों में 68.50 की औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 274 रन बनाए हैं।

    डु प्लेसिस ने लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की भी प्रशंसा की, जिन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। डु प्लेसिस ने कहा कि हसरंगा बल्लेबाजी कठिन बना सकते हैं।

    श्रीलंका के जादुई स्पिनर हसरंगा के भी मुरीद हुए फाफ

    श्रीलंका के जादुई स्पिनर हसरंगा के भी मुरीद हुए फाफ

    "वानिंदु के लिए वास्तव में खुश हूं, व्यक्तिगत रूप से वह उस एक मैच की तलाश में था जहां वह बल्लेबाजी लाइन-अप पर सही वार करे। मुझे बहुत खुश है कि आज रात वह रात थी। वह विशेष गेंदबाजों में से एक है।

    "अगर आप उन्हें पढ़ नहीं रहे हैं, तो वह खासकर निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए बहुत मुश्किले पैदा कर सकते हैं। हसरंगा असाधारण रूप से अच्छा कर रहे हैं। इसके अलावा मुझे खुशी है कि मैं हमारे स्कोर बोर्ड पर कुछ रन बनाने में योगदान दे सका।"

    बता दें कि श्रीलंका के जादुई स्पिनर हसरंगा ने पांच विकेट लिए और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में 21 विकेट के साथ प्रमुख विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+