IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने ड्वेन ब्रावो, मलिंगा को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ड्वेन ब्रावो ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा के सर्वकालिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Recommended Video

    IPL 2022: Dwayne Bravo ने बनाया इतिहास, बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022: Dwayne Bravo becomes leading wicket taker in history of Indian Premier League

    ब्रावो ने गुरुवार को मुंबई में अपने 153वें आईपीएल मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा को 13 रन पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल सीजन 2022 के पहले मुकाबले में, ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट लिए और लसिथ मलिंगा के साथ बराबरी की थी। यह रिकॉर्ड अब टूट गया है।

    आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलरों में ड्वेन ब्रावो-153 मैचों में 171 विकेट ले चुके हैं।

    बाकी गेंदबाजों की लिस्ट इस प्रकार है-

    लसिथ मलिंगा- 122 मैचों में 170 विकेट
    अमित मिश्रा- 154 मैचों में 166 विकेट
    पीयूष चावला- 165 मैचों में 157 विकेट
    हरभजन सिंह- 160 मैचों में 150 विकेट

    dwayne bravo

    लसिथ मलिंगा और ड्वेन ब्रावो दो सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में टीम के साथी थे। इसके बाद ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 सीजन से पहले खरीदा था। 2009 से 2019 तक MI के लिए 11 सीजन में, मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत से 170 विकेट लिए, जबकि ब्रावो के 170 विकेट 24 के औसत से आए। इसके अलावा मलिंगा (7.14) ब्रावो ( 8.33) की तुलना में बहुत अधिक किफायती है।

    ड्वेन ब्रावो 2013 में, उन्होंने 32 विकेट के साथ एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने का आईपीएल रिकॉर्ड बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल ने 8 साल बाद 2021 में इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 2015 में, ब्रावो ने सीजन में 26 विकेट लेकर दूसरी बार पर्पल कैप जीती।

    ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) दो बार पर्पल कैप जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। ब्रावो सभी टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने में सबसे आगे हैं। 2006 से 523 मैचों में ब्रावो ने 24.08 की औसत से 574 विकेट लिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+