हार्दिक की फिफ्टी ने छीन ली नौकरी! क्या बैटिंग के दौरान भी पांड्या ने OUT कर दिया 1 विकेट?

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच हुआ जहां पर टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को सीजन की पहली हार मिली। इससे पहले हार्दिक पंड्या की टीम लगातार तीन मैच जीतकर डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेलने उतरी थी। हालांकि यहां पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी जिम्मेदारी भरी बैटिंग से काफी लोगों को प्रभावित किया और उन्होंने 42 गेंदों पर 4 चौके व एक छक्का लगाकर नाबाद 50 रन बनाए। हार्दिक पंड्या के अलावा अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली और गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

अगर हार्दिक पांड्या 50 रन बनाते हैं, तो...

अगर हार्दिक पांड्या 50 रन बनाते हैं, तो...

इस मैच में जब हार्दिक पंड्या बैटिंग कर रहे थे तब दर्शक दीर्घा से एक फैन का बैनर लोगों की नजरों में पड़ गया क्योंकि कैमरामैन की विशेष नजरें इस पर मेहरबान थी। एक युवा दर्शक हार्दिक पांड्या की बैटिंग देखते हुए अपने बैनर को लहरा रहा था और इस पर कुछ ऐसी बातें लिखी थी जिसके चलते यह बैनर सोशल मीडिया पर ना केवल ट्रेंड हुआ बल्कि मैच के बाद से काफी ट्रोल भी हुआ। मासूम से चेहरे के दिखने वाले इस शख्स ने अजीबोगरीब बात लिखी थी जिसमें वे कहते हैं- अगर हार्दिक पांड्या 50 रन बनाते हैं, तो मैं अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दूंगा।

हार्दिक भी पूरे 50 रन बनाकर नाबाद लौटे-

हार्दिक भी पूरे 50 रन बनाकर नाबाद लौटे-

अब हार्दिक पंड्या उस समय अपनी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने बाद में अर्धशतक भी पूरा किया। हार्दिक के अर्धशतक पूरा करने के बाद यह बैनर सोशल मीडिया पर अलग तरीके से ट्रेंड हुआ और इसका काफी मजाक भी बनाया गया, साथ ही काफी सवाल भी उठाए गए और लोगों में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रही कि इस शख्स के साथ उसके बॉस ने वास्तव में क्या किया होगा।

लड़के की नौकरी का क्या होगा?

लड़के की नौकरी का क्या होगा?

क्या इस युवा लड़के की हरकतों को केवल मस्ती मानकर बॉस ने छोड़ दिया होगा या फिर सार्वजनिक तौर पर चेहरा देखने के बाद बॉस ने लड़के पर बैनर पर लिखे शब्दों के चलते कार्रवाई की होगी? हालांकि गुजरात टाइटंस की टीम ये मुकाबला जीत नहीं पाई क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन की 46 गेंदों में खेली गई 57 रनों की पारी की बदौलत 19.1 ओवर में ही 9 विकेट के नुकसान पर अपने टारगेट को हासिल कर लिया था।

हार्दिक पंड्या पर भी चुटकी ली

आप सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया इस तरह से देख सकते हैं कि लोगों ने हार्दिक पंड्या पर भी चुटकी ली है और कहा है कि हार्दिक पंड्या ऐसे बल्लेबाजी दिग्गज हैं, जो बैटिंग करने के दौरान भी किसी को आउट कर सकते हैं। कई लोगों ने तो लड़के से उसका रिज्यूम भी भेजने के लिए कहा है तो कईयों ने लड़के की पोस्ट खाली होने के बाद जॉब वैकेंसी के लिए उसकी कंपनी में बातचीत करने के लिए भी कहा है। कुल मिलाकर इस घटना का वीडियो वायरल हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+