IPL 2022: धोनी बने 'थलाइवा', सुपर ओवर में रोकी बीच सड़क पर यात्रियों से भरी बस, देखें Video
नई दिल्ली, 04 मार्च। क्रिकेट,आईपीएल और धोनी का पूरा भारत दीवाना है और ये बात आपके चहेते सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी भी जानते हैं और इसी वजह से वो अलग-अलग रूपों में लोगों को लुभाते रहते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर माही का 'थलाइवा' रूप बेहद चर्चित है।

धोनी बने 'थलाइवा'
दरअसल आईपीएल का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरु होने जा रहा है, इसी के मुद्देनजर IndianPremierLeague ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें लोगों की क्रिकेट के प्रति दीवानगी को दिखाया गया है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बस ड्राइवर बने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका गेटअप सबको 'थलाइवा' यानी कि रजनीकांत की याद दिला रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं धोनी
इस एड को शेयर करते हुए IndianPremierLeague ने लिखा है कि क्यूंकी #YehAbNormalHai!,आप नए सीजन से क्या उम्मीद कर रहे हैं? आपको बता दें कि ये वीडियो आते ही छा गया है। लोग सोशल मीडिया पर इस एड की काफी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान है , टीम ने उन्हें इस बार 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

कुल 70 लीग मैच
मालूम हो कि मुंबई और पुणे में चार स्थानों पर पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। खेल का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें कि दो ग्रुपों ए और बी में बांटा गया है।
ग्रुप-ए
- मुंबई इंडियंस (MI)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- राजस्थान रॉयल्स (RR)
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
ग्रुप-बी
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- पंजाब किंग्स (PBKS)
- गुजरात टाइटंस (GT)












Click it and Unblock the Notifications