KKR के खिलाफ मुकाबले से पहले वार्नर ने अपने फैंस को बंगाली में भेजा स्पेशल मैसेज

मुंबई, 10 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर भारत में बहुत जाना-पहचाना नाम हैं। वे भारतीय फिल्मों पर कई तरह के डांस रिपीट कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में खेलकर भी लोकप्रियता बटोरी है। पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके डेविड वार्नर इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: बस एक जीत मिलने की दरकार है- जहीर खान को अभी भी है MI की वापसी की उम्मीद

वार्नर ने दोनों ओर के फैंस के लिए संदेश भेजा

वार्नर ने दोनों ओर के फैंस के लिए संदेश भेजा

इस मैच ने पहले डेविड वार्नर ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा। इस पोस्ट में वार्नर अपने टीम साथी के साथ बंगाली भाषा बोलते हुए देखे जा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि वार्नर ने दोनों ओर के फैंस के लिए संदेश भेजा है।

वार्नर ने मौजूदा आईपीएल के शुरुआती दो मुकाबलों को मिस किया था लेकिन फिर गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वापसी की।

दूसरे मुकाबले में रंग में दिखे वार्नर-

दूसरे मुकाबले में रंग में दिखे वार्नर-

वार्नर पहले मैच में बहुत अच्छे दिखाई नहीं दिए थे, उन्होंने 11 गेंदों पर 4 ही रन बनाए थे। लेकिन वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के इतिहास में बहुत बड़ा कद रखते हैं। वार्नर ने 9 साल बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी की है।

ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा सीजन में जीत के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मैच जीता था लेकिन इसके बाद लगातार दो मुकाबले हारे।

वार्नर का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा

हालांकि अच्छी बात यह है कि केकेआर के खिलाफ ताजा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बढ़िया शुरुआत करते हुए पॉवरप्ले में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। शॉ और वार्नर की जोड़ी ने 6 ओवरों में 68 रन जोड़ लिए थे जहां वार्नर 16 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे थे।

वार्नर का केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहता है। उन्होंने इस मैच से पहले इस टीम के खिलाफ 24 पारियों में 43.57 के औसत और 145 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है। केवल रोहित शर्मा ही ऐसे खिलाड़ी है केकेआर के खिलाफ वार्नर से ज्यादा रन बना पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+