IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित, समय पर होगा मैच

नई दिल्ली, अप्रैल 20। आईपीएल 2022 में भी कोरोना संक्रमण की घुसपैठ हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स का एक और विदेशी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम सीफर्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद टीम के कुल 6 सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को मिचेल मार्श का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। दिल्ली कैपिटल्स का आज किंग्स इलेवन पंजाब से मैच है, जिस पर संकट के बादल जरूर मंडरा रहे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह मैच आज ही होगा। दिल्ली और पंजाब की दोनों टीमें होटल से स्टेडियम पहुंच गई हैं।

Delhi capitals player corona positive

हालांकि मंगलवार को बीसीसीआई ने इस मैच को पुणे से मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया था। बुधवार सुबह टीम के खिलाड़ियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी पॉजिटिव निकला। वहीं मंगलवार तक दिल्ली के पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव थे। इनमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया कंटेंट टीम के सदस्य आकाश माने का नाम शामिल था, लेकिन अब टीम के खिलाड़ी भी संक्रमित होना शुरू हो गए हैं। हालांकि खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया था।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स में सबसे पहले मिचेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें ठंड के साथ थोड़ा बुखार महसूस हुआ था। एहतियात के तौर पर इस खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ियों को क्वारंटीन कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+