डीसी में लौटकर बहुत खुश हैं डेविड वार्नर, बोले- मैं सालों तक तूफानी अंदाज दिखा चुका, अब शॉ की बारी

मुंबई, 11 अप्रैल: डेविड वार्नर की दिल्ली कैपिटल्स टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ क्रिकेट खेलने के बाद वार्नर के लिए पिछला सीजन काफी खराब गया था। उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया था। वार्नर ने दिल्ली के लिए सीजन का दूसरा मैच खेलते हुए 45 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके व 2 चौके शामिल थे। ये पारी और तेज हो सकती है लेकिन वार्नर का कहना है कि पृथ्वी शॉ एक छोर से काफी तेज क्रिकेट खेल रहे थे ऐसे में जरूरी था कोई एक खिलाड़ी बैक सीट ले।

IPL 2022: David Warner is happy with back in Delhi Capitals, praise his co-opener Prithvi Shaw

वार्नर ने गेम के बाद कहा कि इस विकेट पर अर्धशतक लगाना अच्छा था। उन्होंने कहा, "काफी अच्छा लग रहा है, विकेट अच्छा था लेकिन गेंद थोड़ी रुक कर आ रही थी। ऐसे में दोनों टीमों ने बेहतर तरीके से अपने काम को अंजाम दिया है, हालांकि लंबी बाउंड्री पर गेंद को हिट करना मुश्किल था।"

यह भी पढ़ें- IPL में अजब तमाशा, लगातार गेंदों पर अंपायर ने रहाणे को दिया आउट, तीसरी पर OUT होकर भी बच गए

वार्नर के साथी ओपनर पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली जिससे वार्नर प्रभावित है। उन्होंने कहा, "पृथ्वी शॉ उत्साहित करते हैं, उनको देखना मजेदार है। उनके होने से दूसरे छोर पर आपका काम आसान हो जाता है। आप इस फॉर्मेट को देखों तो ऐसा नहीं होता कि दोनों ही ओपनर तूफानी अंदाज एक साथ दिखाएं, इसलिए मैं बैकसीट पर खुश हूं। मैंने तूफानी अंदाज कई सालों तक दिखाए हैं।"

David Warner

वार्नर को मेगा नीलामी में दिल्ली की टीम ने सवा छह करोड़ रुपये में लिया है। वार्नर का कहना है कि वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ समय का लुत्फ उठा रहे हैं और इसके कोच रिकी पोंटिंग एक पिता समान शख्सियत हैं।

वार्नर ने कहा, "अविश्वसनीय तौर पर, मैं अपने समय का यहां मजा ले रहा हूं। रिकी पोंटिंग पिता तुल्य भी हैं और एक बड़े बच्चे जैसे भी। उनके लिए बहुत सम्मान है और उनके पास गेम की बहुत जबरदस्त जानकारी है। वह एक महान कोच हैं, तो हर कोई उनके तहत खुश हैं और वह सामने से लीड करके उदाहरण सेट करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+