IPL 2022: नीलामी खत्म, अब लीडर की तलाश शुरू, जानें किसे मिल सकती है किस टीम की कमान

नई दिल्ली, 14 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की महानीलामी 12 और 13 तारीख को बेंगलुरु में हुई और इस दौरान 10 आईपीएल टीमों ने कई खिलाड़ियों को चुना। अब आईपीएल के 15वें सीजन से पहले 10 दमदार टीमें एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार है। इस बार गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के तौर पर दोनों ही टीमें भी मैदान में उतर रही है। क्योंकि यह एक मेगा नीलामी थी और कई टीमों को अपने धुरंधर खिलाड़ियों को रिलीज भी करना पड़ा जिनमें से कुछ खिलाड़ी कप्तान भी थे। ऐसे में आपको नए सीजन में कई टीमों के पास नई लीडरशिप देखने को मिलने जा रही है। आइए देखते हैं आईपीएल के 2022 सीजन के दौरान 10 टीमों के कप्तान कौन-कौन हो सकते हैं।

1. श्रेयस अय्यर- कोलकाता नाइट राइडर्स

1. श्रेयस अय्यर- कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर की टीम ने श्रेयस पर बड़ा दांव खेला है। शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी ने बेंगलुरु में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज को 12.25 करोड रुपए में खरीदा है। अय्यर को चुनने के कई फायदे हो सकते हैं क्योंकि वह एक कप्तानी मटेरियल भी हैं। उनको दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का काफी अच्छा अनुभव है। पिछले सीजन में चोट के कारण अपनी कप्तानी गंवा चुके अय्यर के स्थान पर दिल्ली कैपिटल ने पंत को कमान सौंपी थी। दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने कप्तान इयोन मोर्गन को रिलीज कर चुकी है। अब माना जा रहा है कि केकेआर सीजन 15 में अय्यर को कप्तान बना सकती है।

2. ग्लेन मैक्सवेल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

2. ग्लेन मैक्सवेल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा पिछले सीजन में ही कर चुके थे। कोहली ने तब T20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। अब कोहली किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान नहीं रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि इतने बड़े कद के खिलाड़ी को अपनी लीडरशिप के तहत खिलाने के लिए आरसीबी कौन सा दमदार प्लेयर ढूंढे? ऐसे में विदेशी विकल्प पर गौर किया जा सकता है जहां पर ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती जा सकती है। मैक्सवेल काफी सीनियर खिलाड़ी है और ऑस्ट्रेलिया के नियमित सफेद गेंद प्लेयर हैं। आरसीबी ने उन पर भरोसा दिखाते हुए नीलामी से पहले ही रिटेन किया हुआ है। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हो सकते हैं।

3. शिखर धवन- पंजाब किंग्स

3. शिखर धवन- पंजाब किंग्स

पंजाब की टीम के कप्तान केएल राहुल इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं। इस टीम ने केवल दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें मयंक अग्रवाल और हर्षदीप सिंह शामिल थे। नीलामी से पहले माना जा रहा था कि अग्रवाल को पंजाब की टीम अपना कप्तान घोषित कर सकती है लेकिन उन्होंने शिखर धवन को लेने के बाद समीकरण बदल दिए हैं। प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली टीम सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन को अग्रवाल के साथ ओपनिंग मं उतार सकती है और कप्तानी भी दे सकती है।

4. महेंद्र सिंह धोनी- चेन्नई सुपर किंग्स

4. महेंद्र सिंह धोनी- चेन्नई सुपर किंग्स

हालांकि खबरें इस तरह की भी है कि महेंद्र सिंह धोनी की जगह रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है क्योंकि उनको सीएसके ने पहले रिटेनिंग प्लेयर के तौर पर ₹16 करोड़ देकर हासिल किया था। उसके बाद ₹12 करोड़ में महेंद्र सिंह धोनी को खरीदा गया था। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र भी काफी अधिक हो चुकी है ऐसे में रविंद्र जडेजा इस फ्रेंचाइजी के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं। लेकिन इस बात की संभावना कम नजर आती है कि धोनी इस सीजन की शुरूआत में ही कप्तानी छोड़ देंगे और जडेजा के अंडर में केवल 1 विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते दिखाई देंगे। खासकर जिस तरीके से पिछले सीजन में धोनी की कप्तानी में सीएसके ने एक और खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी से कम से कम एक और सीजन में कप्तानी करने की उम्मीद है।

5. ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स

5. ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंत को कप्तान के तौर पर नियुक्त किया हुआ है और वही टीम के कप्तान बने रहेंगे। श्रेयस अय्यर का चोटिल होना ऋषभ पंत के लिए वरदान साबित हुआ था और उनको टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ का भी अच्छा सपोर्ट है।


6. संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने केरल के इस खिलाड़ी काफी निवेश किया है और संजू सैमसन इस बार भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

7. रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस

7. रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस

इस बात पर आंख बंद करके यकीन किया जा सकता है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को एक बार फिर से खिताब जिताने के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। रोहित को मुंबई इंडियंस ने ₹16 करोड़ में रिटेन किया था इस टीम ने मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर किया हुआ है और रोहित समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन चुके हैं तो इसमें कोई शक नहीं है कि उनकी लीडरशिप में मुंबई इंडियंस अपना अभियान आगे बढ़ाएगी।

8. केन विलियमसन- सनराइजर्स हैदराबाद

8. केन विलियमसन- सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान डेविड वार्नर के साथ जिस तरह का बर्ताव किया उसके चलते फ्रेंचाइजी के कई फैंस उनसे दूर हुए होंगे। वार्नर भले ही जा चुके हैं लेकिन केन विलियमसन नीलामी से पहले ही ऑरेंज आर्मी में रिटेन किए जा चुके हैं तो यह कोई माथापच्ची वाली बात नहीं है इस टीम का कप्तान कौन होगा। कप्तान केन विलियमसन एक बार फिर ऑरेंज आर्मी की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे।

9. केएल राहुल- पंजाब किंग्स

9. केएल राहुल- पंजाब किंग्स

पंजाब किंग की टीम ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था जिसके बाद ड्राफ्ट के जरिए नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने राहुल को 17 करोड़ रुपए में खरीदा और अपना कप्तान नियुक्त कर दिया। यह काफी मोटी रकम थी और राहुल आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है। दूसरी ओर टीम इंडिया में भी केएल राहुल का एक सीनियर के तौर पर विकास हुआ है क्योंकि विराट कोहली ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

10. हार्दिक पांड्या- गुजरात टाइटंस

10. हार्दिक पांड्या- गुजरात टाइटंस

केएल राहुल जैसी कहानी हार्दिक पंड्या की है। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने भारी मन से रिलीज कर दिया था और उनको गुजरात टाइटंस ने हाथों-हाथ खरीद लिया। गुजरात की टीम ने हार्दिक पंड्या को ₹15 करोड़ में खरीद कर कप्तानी भी सौंपी है। यह इस टीम के साथ साथ हार्दिक पंड्या के लिए भी आईपीएल में कप्तानी की पहली शुरुआत भी है। हार्दिक इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम का अभिन्न हिस्सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+