इस बॉलर को देख मुंह में ऐसे पानी आया, जैसे बच्चे को टॉफी मिली हो, आंद्रे रसेल ने किया खुलासा
नई दिल्ली, 15 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल 2022 के मुकाबले में ऐसे चले कि गेंद के साथ बल्ले से भी भारी पड़े और मैन ऑफ द मैच बन गए। केवल आंद्रे रसैल के दम पर केकेआर की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को हराने में कामयाब रही और उनको बेहतरीन जीत मिली। इस मैच में वरना केन विलियमसन की टीम उमरान मलिक की अगुवाई में काफी अच्छी दिखाई दे रही थी लेकिन रसेल ने केवल 28 गेंदों पर 49 रन ठोक दिए जिसके चलते नाइट राइडर्स 178 रन बनाने में कामयाब रहे और बाद में उन्होंने ऑरेंज आर्मी को आठ विकेट के नुकसान पर 123 रनों पर ही सिमट दिया।

आंद्रे रसेल ने जिता दिया मुकाबला
सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा की लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी करने में कामयाबी हासिल की।
रसेल ने मैच के बाद कहा कि, जब मैं बल्लेबाजी करने के लिए आया तब बॉलर विकेट पर गेंद कर रहे थे और यह थोड़ा मुश्किल था। लेकिन हमारी गेंदबाजी ने भी बाद में उनको समेटने में कामयाबी हासिल की। मेरा दिमाग बहुत ही स्पष्ट था और मैंने यह तय किया हुआ था की पहली गेंद से ही हिट करना है। मैं नेट में इसकी प्रैक्टिस करता हूं। पहली गेंद सिक्स के लिए भेजा करता हूं। मैंने अपनी बॉडी को किसी भी हालत में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार किया हुआ है लेकिन कभी-कभी ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। आपको परिस्थितियों के हिसाब से कठिन बनना पड़ता है और आखिर तक रुकना भी पड़ता है आज रात मैंने ऐसा किया उसके लिए काफी खुशी है।
Recommended Video

ऑफ स्पिनर ऐसे होते हैं जैसे दुकान में किसी बच्चे के लिए टॉफी
आंद्रे रसेल ने 20वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर को धुन कर रख दिया और उन पर 3 बड़े बड़े छक्के मारे। दरअसल ऑफ स्पिनर की इस पिटाई से पहले आंद्रे रसेल ने सुनील नरेन को पहले ही एक बात बोल दी थी। रसेल बताते हैं कि जैसे ही 19वें ओवर की अंतिम गेंद फेंकी गई तो मैंने सुनील से कहा कि आप इस पर बाउंड्री मारने की कोशिश करो क्योंकि अगला ओवर स्पिनर का मुझे खेलना है। रसेल कहते हैं कहते हैं, दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए ऑफ स्पिनर ऐसे ही होते हैं जैसे की दुकान में खड़े किसी बच्चे के लिए टॉफी।

उम्मीद करता हूं हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगे
आंद्रे रसेल कहते हैं, मैंने फुलटॉस गेंद देख ली और उसको बाहर फेंक दिया। मेरी कठिन मेहनत आज रंग लाई। मैं गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया करते रहना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे। आंद्रे रसेल की मैच को जिताने वाली पारी के अलावा उनकी गेंदबाजी घातक रही। उन्होंने विलियमसन, सुंदर, येन्सन के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस जीत के बाद केकेआर छठे नंबर पर पहुंच गई है और अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स से नीचे है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद तेजी से बाहर होती दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications