राहुल, हार्दिक दोनों से कप्तानी में हुई एक-एक गलती, आकाश चोपड़ा ने बताया कहां चूक गए

नई दिल्ली, 29 मार्च: भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन गलतियों को बताने की कोशिश की है जो कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने की। ये दोनों नई टीमों गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं। हार्दिक पहली बार कप्तानी कर रहे हैं तो केएल राहुल को कप्तानी का काफी अनुभव हासिल हो चुका है। हालांकि पहले मैच में बाजी हार्दिक पांड्या के हाथ लगी। इस गेम को लेकर बहुत सारा उत्साह था क्योंकि पांड्या बंधुओं ने पहली बार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेला था।

यह भी पढ़ें- मार्क वुड की कोहनी की सर्जरी हुई सफल, LSG के लिए बड़ा झटका साबित हुई थी ये चोट

दो नई टीमों के उतरने से बढ़ा उत्साह-

दो नई टीमों के उतरने से बढ़ा उत्साह-

दो नई टीमों के उतरने से फैंस का उत्साह भी देखने लायक था और प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाकर इनका स्वागत भी किया। इन दोनों टीमों ने भी फैंस को निराश नहीं किया क्योंकि यह एक कांटे का मुकाबला साबित हुआ जहां गुजरात टाइटंस शुरू में आसान जीत करता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन बाद में लखनऊ की टीम विजेता के तौर पर आगे बढ़ी। हालांकि राहुल तेवतिया के पराक्रम के चलते बाजी टाइटंस के ही हाथ लगी।

दोनों कप्तानों ने मिस की ट्रिक-

दोनों कप्तानों ने मिस की ट्रिक-

आकाश चोपड़ा का कहना है कि हार्दिक पांड्या को अंतिम ओवर में लॉकी फर्गुसन या फिर मोहम्मद शमी के साथ जाना चाहिए था लेकिन वे इसके बजाए वरुण एरोन के साथ चले गए जिसका खामियाजा टीम को खूब रन पिटवाकर भुगतना पड़ा। इसके अलावा चोपड़ा को लगता है कि राहुल ने भी कप्तानी में गलती कर दी जब उन्होंने दुशमंथा चमीरा को कोटे के पूरे चार ओवर गेंदबाजी नहीं कराई। चोपड़ा का कहना है कि छोटी सी चीजों से मैच में बड़े फर्क पैदा हो जाते हैं।

चोपड़ा ने उजागर की चूक-

चोपड़ा ने उजागर की चूक-

चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा, "एरोन अंतिम ओवर फेंक रहे हैं। जब आपके पास फर्गुसन और शमी का विकल्प मौजूद है। चमीरा एलएसजी के बेस्ट बॉलर थे, लेकिन कोटे के सभी ओवर पूरे नहीं फेंक सके, ये दो चीजें ऐसी हैं जो दो नई टीमों के कप्तान को फायदा नहीं दे सकी।"

तमाम उतार-चढ़ाव के बीच गुजरात टाइटंस जीते-

तमाम उतार-चढ़ाव के बीच गुजरात टाइटंस जीते-

राहुल तेवतिया के नाबाद 40 और अभिनव मनोहर के नाबाद 15 रनों की अटूट साझेदारी ने मैच को पूरी तरह से गुजरात टाइटंस की झोली में डाल दिया। लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 158 रनों का स्कोर खड़ा किया था। मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया जिन्होंने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+