IPL 2022 : नीलामी के दाैरान इन 5 विदेशी क्रिकेटरों पर खूब बरस सकता है पैसा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी 2022 बस एक दिन दूर है और लीग में 10 टीमें दो दिनों तक 227 विदेशी खिलाड़ियों के लिए भारी बोली लगाएंगी। इस साल की नीलामी में 10 से अधिक क्रिकेटर 10 करोड़ रुपए की बोली पाने के लिए तैयार हैं और कुछ के 20 करोड़ रुपए के करीब पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानें उन 5 विदेशी क्रिकेटरों के बारे में जो नीलामी में खूब पैसा कमा सकते हैं-

यह भी पढ़े- IND vs WI : कोहली का साथ नहीं दे रही किस्मत, 3 मैचों में बना सके सिर्फ इतने रन

कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)

कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)

कगिसो रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अपने सफल आईपीएल 2020 और 2021 अभियानों के दौरान अपनी पिछली टीम के लिए एक घातक तेज गेंदबाज साबित हुए थे। अगर एक बार फिर दिल्ली फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए जोर लगाती है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन कुछ अन्य टीमें होंगी जो रबाडा की तलाश में होंगी, लेकिन इसके लिए उन्हें मोटा पैसा बहाना होगा।

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)

डेविड वार्नर ने विश्व कप में 289 रन बनाए और मेगा-नीलामी में 10 मार्की खिलाड़ियों में से एक बने रहे। उम्मीद है कि कम से कम तीन फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के लिए मोटा पैसा खर्च करेंगी। बल्लेबाजी की शुरुआत करने के अलावा, वार्नर विदेशी कप्तानी के उम्मीदवारों में से हैं, जिन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाज को चैंपियन बनाया था। अगर आईपीएल नीलामी में वार्नर के लिए बोली लगाने की जंग होती है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होनी चाहिए।

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया, बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए)

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक है और निश्चित रूप से उनके नेतृत्व के अनुभव को देखते हुए उनकी कीमत ज्यादा पड़ेगी। इससे पहले, आईपीएल 2020 की नीलामी में केकेआर ने कमिंस को 15 करोड़ रुपए में खरीदा था। कमिंस सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं और उनसे और भी बहुत कुछ करने की उम्मीद की जा सकती है।

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज, बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए)

जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज, बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए)

जेसन होल्डर बड़े छक्के मार सकते हैं और तेज गेंदबाज हैं। होल्डर हाल ही में टी20आई में हैट्रिक लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने, उन्होंने चार गेंदों में चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से सीरीज जितवाने में मदद की।

क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका, बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपए)

क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका, बेस प्राइस: 2 करोड़ रुपए)

क्विंटन डी कॉक आईपीएल 2022 की नीलामी के मार्की खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक और विश्व स्तरीय विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की मेगा नीलामी में बड़ी मांग होगी। क्विंटन भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त वनडे सीरीज में टाॅप फॉर्म में थे, उन्होंने तीन मैचों में 76.33 पर 229 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था, जिससे प्रोटियाज को 2-1 से सीरीज जीतने में मदद मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+