‘मेहरबान बड़ी देर की आते-आते हैं’, Kohli के 71वें शतक पर वायरल हुआ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का रिएक्शन
नई दिल्ली, 10 सितंबर: ढाई साल से चला आ विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक का सूखा आखिरकार समाप्त हुआ। एशिया कप में किंग कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ पूरे 1020 दिन के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन की पारी खेलने के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के 71 शतक के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली के शतक की तारीफ पाकिस्तान में भी जमकर हो रही है।

इंजमाम भी हुए खुश
दुनिया भर के साथ-साथ पाकिस्तान में भी विराट कोहली के शतक का जश्न मनाया जा रहा है। शतक के बाद पड़ोसी देश के कई स्टार खिलाड़ियों ने विराट के लिए ट्वीट भी किए। शोएब अख्तर ने भी अपने यू-ट्यूब चैनल पर कोहली की तारीफ की थी और अब इस लिस्ट में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक (Inzamam-ul-Haq) का नाम भी जुड़ गया है।
Recommended Video

किंग की तारीफ में क्या बोले इंजी?
इंजमाम ने भी अपने यू-ट्यूब चैनल पर कोहली की तारीफों के पुल बांधे। पूर्व दिग्गज ने कहा, "यह निश्चित रूप से भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है कि विराट कोहली ने एक हजार से ज्यादा दिनों के बाद शतक लगाया है। भारत के लिए आगे के मुकाबले जीतने के लिए उनका फॉर्म महत्वपूर्ण है। शतक के बाद कोहली खुद राहत महसूस करेंगे और अभी काफी तनावपूर्ण भी होंगे।''

आखिरी मैच में अफगान को हराया
एशिया कप सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका से मिली करीबी हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में टीम ने अपना दम दिखाया और स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 212-2 रन लगा दिए। अफगान टीम बड़े टारगेट का दबाव नहीं झेल पाई और 111-8 का स्कोर ही बना सकी। भारत ने ये मैच 101 रन से जीता।

भारत ने कर दी देर
टीम इंडिया की अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद इंजमाम-उल-हक ने कहा, "मेहरबान बड़ी देर की आते-आते हैं। भारत से जिस तरह की फॉर्म और प्रदर्शन की उम्मीद थी, वह अफगानिस्तान के खिलाफ देखने को मिला। केएल राहुल और विराट कोहली ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, और उनके खेल में आक्रामकता स्पष्ट थी। हालांकि, टीम को इस जीत का कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए टीम को पहले से ही देर हो चुकी थी।''

भारत के लिए थोड़ी चिंता की बात
इंजमाम ने अंत में कहा, "एक बात जो मैंने टूर्नामेंट के दौरान देखी, वह यह थी कि भारतीय बहुत दबाव में थे। कठिन परिस्थितियों में बड़ी टीमों के खिलाफ, क्वालिटी वाली टीमें मजबूत प्रदर्शन के साथ सामने आती हैं; वे संघर्ष नहीं करते। अगर भारत इस तरह से क्रंच मैचों में अंडरपरफॉर्म करता रहा तो यह उनके लिए अच्छी खबर नहीं होगी।''












Click it and Unblock the Notifications