IND vs AUS: कब और कहां खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच

India vs Australia 4th t20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का भारतीय टीम ने धाकड़ अंदाज में आगाज किया था। टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर कंगारुओं की मुश्किलें बढ़ा दी थी। तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर ली।

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने करो या मरो वाली स्थिति थी। भारतीय टीम ने अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ind vs aus
Photo Credit: ICC X handle

तीसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर सकती थी लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने आकर मामला खराब कर दिया और ताबड़तोड़ बैटिंग कर भारत का सपना तोड़ दिया। टीम इंडिया को मैक्सवेल ने अंतिम गेंद पर पराजित कर दिया। वह शतक जड़कर नाबाद लौटे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 कब है?

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज में उम्मीदें बरकरार रखी है। अगले दो में से एक मैच भारत जीत जाता है, तो सीरीज अपने नाम कर लेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए अब दोनों मैचों में जीत हासिल करने की आवश्यकता होगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला 1 दिसम्बर को खेला जाएगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक बार फिर से इस मैच में करो या मरो वाली स्थिति रहेगी। मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम के लिए टॉप क्रम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी काफी लचर रही है। भारतीय गेंदबाज अपना काम बखूबी करने में नाकाम रहे हैं। अब तक दोनों ही टीमों की तरफ से ऐसा देखने को मिला है। चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया से श्रेयस अय्यर जुड़ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+