IND-W VS BAN-W 2nd T20: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 8 रन से जीता मैच, शेफाली वर्मा ने गेंद से बरपाया कहर
IND-W vs BAN-W 2nd T20I: भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर मात्र 95 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 87 रन पर सिमट गई।
टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने गेंदबाजी में जो कमाल किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भारत को ये जीत बल्लेबाजी से नहीं बल्कि गेंदबाजी के दम पर मिली है। बांग्लादेश के खिलाफ महिला टी20 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अब तक का सबसे कम स्कोर किया, जिसके बाद किसी को भी जीत की उम्मीद नहीं थी।

शेफाली वर्मा ने एक ओवर में चार विकेट गिराकर बांग्लादेश की टीम को ध्वस्त कर दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में भी 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शेफाली वर्मा को आखिरी ओवर में मिले तीन विकेट और अंतिम एक रन आउट ने मैच का परिणाम बदल दिया। बेहतरीन गेंदबाजी प्रयास के बाद बांग्लादेश बुरी तरह निराश होगा। कप्तान निगार सुल्ताना ने 55 में से 38 रन की पारी खेली और अंत में अपना विकेट खो दिया।
टीम इंडिया की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने 14 गेंदों में 19 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। जवाब में बांग्लादेश की टीम कप्तान निगार सुल्ताना की 55 गेंदों में 38 रन की पारी खेली, जोकि टीम की जीत नहीं दिला सकी।
हालांकि, दीप्ति शर्मा भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट लिए, इसके अलावा शेफाली वर्मा ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि मिन्नू मणि (2/9) और बरेड्डी अनुषा (1/20) भी विकेट लेने वालों में शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications