Annabel Sutherland ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, बना दिया अनोखा रिकॉर्ड, राशिद खान के साथ जुड़ा नाम!

INDW vs AUSW, Annabel Sutherland: ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ इतिहास रचने का काम किया। महिला वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एनाबेल सदरलैंड ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपने 24वें जन्मदिन के मौके पर सदरलैंड वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

राशिद खान के साथ खास क्लब में हुईं शामिल (INDW vs AUSW, Annabel Sutherland)

सदरलैंड ने अपने करियर का यह पहला फाइव-विकेट हॉल (5/40) हासिल किया और यह उनकी जिंदगी के एक खास दिन पर आया। पुरुष क्रिकेट में यह कारनामा सिर्फ अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। सदरलैंड ने 9.5 ओवर में केवल 40 रन देकर 5 विकेट लिए और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपने 50 वनडे विकेट भी पूरे किए।

Annabel Sutherland 1

भारतीय पारी को 330 पर ही रोका

मैच में एक समय भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में थी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (80 रन) और प्रतिका रावल (75 रन) ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की बड़ी साझेदारी करके भारत के लिए एक विशाल स्कोर की नींव रखी। एक समय भारत का स्कोर 36.2 ओवर में 234/2 था। लेकिन, सदरलैंड ने सोफी मोलिनेक्स (3/75) के साथ मिलकर भारतीय मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

ऐसा करने वाली बनी तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी

दोनों ने लगातार विकेट झटके और भारत को 234/2 से 330 रन पर ऑल आउट कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (22), जेमिमा रोड्रिग्स (33) और ऋचा घोष (32) जैसी बल्लेबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाईं, जिसका पूरा श्रेय सदरलैंड की घातक गेंदबाजी को जाता है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अपने जन्मदिन के दिन फाइव-फेर लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपने जैसा होता है। सदरलैंड अब महिला वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेने वाली तीसरी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+