T20 World Cup 2024: आईपीएल के बीच टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
T20 World Cup 2024 India Squad: आईपीएल 2024 के बाद क्रिकेट फैंस के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 की धूम देखने को मिलेगी। फैंस जानना चाहते हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कब होगी। इस बीच टूर्नामेंट की डेट को लेकर फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप अप्रैल के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है क्योंकि टीमों को प्रस्तुत करने के लिए आईसीसी की कट-ऑफ तारीख 1 मई है, बीसीसीआई के एक सूत्र ने शनिवार को कहा कि, प्रत्येक भाग लेने वाली टीम को 25 मई तक अपनी प्रारंभिक टीम में खिलाड़ियों को बदलने का मौका मिलेगा।

बीसीसीआई के वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'भारतीय टीम का चयन अप्रैल के आखिरी सप्ताह के दौरान किया जाएगा, जिस समय तक आईपीएल का पहला भाग समाप्त हो जाएगा और राष्ट्रीय चयन समिति दावेदारों के फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने की स्थिति में होगी।'
सूत्र ने कहा कि, 'क्रिकेटरों का पहला बैच 19 मई को आईपीएल के लीग फेज की समाप्ति के तुरंत बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगा। जिन खिलाड़ियों की टीमें अंतिम चार के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, वे जल्दी जाएंगे, जैसा कि पिछले साल डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान हुआ था।'
संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टूर्नामेंट के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि कुछ स्टैंड-बाय भी टीम के साथ यात्रा करेंगे ताकि मुख्य टीम के किसी भी खिलाड़ी के घायल होने या अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण बाहर होने पर कोई समस्या न हो।
ये भी पढ़ें- RR vs GT Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
उन्होंने आगे कहा कि, 'जाहिर है, अगर कोई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड या टारगेटेड खिलाड़ी घायल हो जाता है, तो उसका मामला ऑटोमेटिकली एनसीए की मेडिसिन और स्पोर्ट्स साइंस टीम के दायरे में आ जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications