Asia Cup 2023 में धमाकेदार होगी भारत की एंट्री! जानें एक साल में कैसा रहा है टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के ऐलान हो चुका है। मंगलवार को कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की मौजूदगी में टूर्नामेंट के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमरा की वापसी हुई है।

एशिया कप 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मैच 2 सितंबर को श्रीलंका में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप टीम खास महत्व रखती है, क्योंकि इससे कमोबेश यह पता चल जाएगा कि वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम कैसी होगी।

rohit sharma virat kohli

आइए जानते हैं साल 2022 के बाद से भारत की एशिया कप टीम के सदस्यों के प्रदर्शन कैसा रहा है, इस पर एक नजर डालते हैं।

रोहित शर्मा (कप्तान)- भारत के नियमित कप्तान और शानदार सलामी बल्लेबाज शर्मा ने 2022 की शुरुआत से 17 वनडे मैचों में 45.14 की औसत से 632 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल- पिछले एक साल में गिल के बल्ले से रनों की जमकर बारिश हुई है। गिल ने जनवरी 2022 से 24 वनडे मैचों में 69.40 की शानदार औसत से 1388 रन बनाए हैं।

विराट कोहली- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। 2022 के बाद से उन्होंने 21 वनडे मैच खेले हैं और 38.36 की औसत से 729 रन बनाए हैं।

तिलक वर्मा- वेस्ट इंडीज के खिलाफ वर्मा की पहली टी20 सीरीज आशाजनक रही। उन्होंने अब तक सात टी-20 मैचों में 174 रन बनाए हैं और 1 विकेट भी लिया है।

केएल राहुल (विकेटकीपर)- आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल होने के कारण मई से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं।2022 के बाद से उन्होंने 16 वनडे खेले हैं और 36.69 की औसत से 477 रन बनाए हैं।

ईशान किशन (विकेटकीपर)- ईशान किशन विकेटकीपिंग और ओपनिंग दोनों ही कर सकते हैं। बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 2022 के बाद से 15 वनडे मैचों में 48.76 की औसत से 634 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर- अय्यर ने भी चोटिल होने के बाद वापसी की है। 2022 के बाद से उन्होंने 20 वनडे मैच खेले हैं और 51.12 की औसत से 818 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार यादव- उनका वनडे फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। 2022 के बाद से उन्होंने 23 वनडे मैच खेले हैं और 20.36 की औसत से 387 रन बनाए हैं।

हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान) - भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है। 2022 के बाद से 14 वनडे मैचों में पंड्या ने 34.54 की औसत से 380 रन बनाए हैं। उन्होंने 16 विकेट लिए हैं।

रवींद्र जड़ेजा- जड़ेजा ने 2022 के बाद से केवल नौ वनडे खेले हैं, जिसमें 149 रन बनाए हैं और छह विकेट लिए हैं।

जसप्रीत बुमरा- चोट के कारण 11 महीने की अनुपस्थिति के बाद भी उनकी फॉर्म में कोई कमी नहीं आई है। वह आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022 से अब तक 5 वनडे मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।

मोहम्मद शमी- उनकी घातक गेंदबाजी क्षमताओं को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने 2022 से अब तक 11 वनडे मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

मोहम्मद सिराज- सिराज ने 2022 से अब तक 23 वनडे मैचों में सिराज ने 43 विकेट लिए हैं।

शार्दुल ठाकुर - एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ठाकुर ने 2022 के बाद से 23 वनडे मैचों में उन्होंने 208 रन बनाए हैं और 36 विकेट लिए हैं।

कुलदीप यादव- चाइनामैन गेंदबाज ने वेस्ट इंडीज में सफलता प्रदान करने के लिए अपनी चतुराई और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। 2022 से अब तक 19 वनडे मैचों में उन्होंने 34 विकेट लिए हैं।

अक्षर पटेल- इनमें रवीन्द्र जड़ेजा जैसी क्षमताएं हैं। 2022 के बाद से 14 वनडे मैचों में उन्होंने 232 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा- हाल ही में चोट से वापसी करने के बावजूद उन्हें चुना गया है। 2022 के बाद से उन्होंने 11 वनडे मैच खेले हैं और 19 विकेट लिए हैं।

संजू सैमसन - 2022 से अब तक 13 मैचों में उन्होंने 55.71 की औसत से 390 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- क्या शिखर धवन का करियर हो गया खत्म? टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से निराश हुए फैंस, चीफ सिलेक्टर ने बताई वजह

एशिया कप के लिए भारत की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमरा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+