क्या शिखर धवन का करियर हो गया खत्म? टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से निराश हुए फैंस, चीफ सिलेक्टर ने बताई वजह

India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के ऐलान के साथ ही महासंग्राम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में टूर्नामेंट के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हैरान करने वाली खबर ये है कि लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है, जिसके बाद फैंस में भी निराशा देखने को मिली है।

एशिया कप में जमकर चला है धवन का बल्ला
बेशक शिखर धवन ने हाल ही में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है, लेकिन उनका वनडे करियर शानदार रहा है। धवन ने 167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। एशिया कप की बात करें तो यहां भी गब्बर ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने टूर्नामेंट के 9 मैचों में 59.33 के औसत से 534 रन बनाए हैं, और दो शतक लगाए हैं।

shikhar dhawan

चीफ सिलेक्टर ने बताया क्यों नहीं मिली धवन को जगह
हालांकि, चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किए जाने का कारण भी बताया है। अगरकर ने कहा कि, 'रोहित, बहुत अच्छे ओपनर हैं, शुभमन और ईशान किशन हमारे पसंदीदा ओपनर है। धवन ने काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह अपना आखिरी मैच दिसंबर में खेले थे। उसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। वह भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन फिलहाल हमारे पास ओपनिंग में जगह नहीं है।'

धवन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से फैंस भी काफी निराश नजर आए। ट्विटर पर गब्बर के फैंस ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है।

अगरकर ने दिया वर्ल्ड कप टीम का संकेत
अगरकर ने कहा कि, 'हमने इन 18 लोगों को चुना है, विश्व कप टीम इन्हीं लोगों के आसपास होगी।' कुछ महत्वपूर्ण लोग चोट के कारण वापसी कर रहे हैं, उम्मीद है कि उनके साथ सब कुछ ठीक रहेगा। एशिया कप में उनके पास अभी कुछ मैच हैं। विश्व कप टीम की घोषणा करने से पहले एक छोटा कैंप है जिसके बाद कुछ मैच होंगे।

एशिया कप 30 अगस्त को मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल की मेजबानी के साथ शुरू होगा। भारत का पहला ग्रुप ए गेम 2 सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ है, जिसके बाद वे 4 सितंबर को पल्लेकेले में नेपाल से खेलेंगे। ग्रुप बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं और प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण में आगे बढ़ेंगी। सुपर फ़ोर में नंबर 1 और 2 पर रहने वाली टीमें 17 सितंबर को कोलंबो में फाइनल लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें- Asia Cup में किसके नाम है सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड, जानें टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम

एशिया कप के लिए भारतीय
टीम रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व खिलाड़ी: संजू सैमसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+