'रहेगा सबसे ऊपर हमारा तिरंगा,' 4 साल बाद लड़कियों का सपना पूरा, टीम एंथम का वीडियो देख भावुक हुए फैंस
Team India Anthem: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जब आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचा, तो जीत के जश्न में एक ऐसा गाना सामने आया जिसने देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह महज़ एक गाना नहीं, बल्कि चार साल के संघर्ष, आत्मविश्वास और एक 'गुप्त वादे' की कहानी है। यह है टीम इंडिया का 'विक्ट्री सॉन्ग' "हम हैं टीम इंडिया"।
इस एंथम ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, क्योंकि इसकी धुन और इसके बोल दोनों ही टीम की बेबाक भावना को दर्शाते हैं। खास बात यह है कि चार साल पहले इस गाने को बनाया गया था और संकल्प था कि वर्ल्ड कप जीतने पर इसे गाया जाएगा, अब इसका वीडियो सामने आया है, जिसे भारतीय महिला प्लेयर्स गा रही हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को धूल चटाने के बाद, जब हरमनप्रीत कौर और उनकी पूरी टीम ने मैदान के बीचों-बीच इतिहास रचा, तब उन्होंने दुनिया के सामने अपने 'सीक्रेट एंथम' को पेश किया।
टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने बाद में इस पल का खुलासा करते हुए बताया कि इस गाने को इतना खास क्यों रखा गया था। उन्होंने कहा, "हमने लगभग चार साल पहले तय किया था कि हम अपना टीम सॉन्ग तभी जारी करेंगे जब हम वर्ल्ड कप जीतेंगे। आज वह रात है!" यह गाना टीम के लिए सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं था, बल्कि यह उनके ड्रेसिंग रूम की ऊर्जा और हर मुश्किल से लड़ने के संकल्प का प्रतीक था। यह एकजुटता का मंत्र था, जिसे सिर्फ सबसे बड़े मंच पर ही पेश किया जाना था।
रौंगटे खड़े कर देने वाले एंथम के बोल
यह 'विक्ट्री सॉन्ग' केवल मस्ती भरा नहीं है, बल्कि इसके बोल टीम के बढ़ते आत्मविश्वास और बेखौफ इरादों को ज़ाहिर करते हैं। ये वे बोल हैं जो महिला क्रिकेट की नई पहचान बन चुके हैं और हर भारतीय के मन में जोश भरते हैं:
टीम इंडिया एंथम
टीम इंडिया, टीम इंडिया
कर दे सबकी हवा टाइट।
टीम इंडिया इज़ हेयर टू फाइट
कोई ना लेता हमको लाइट
ऑवर फ्यूचर इज़ ब्राइट।
चाँद पे चलेंगे, साथ में उठेंगे
हम हैं टीम इंडिया, हम साथ-साथ जीतेंगे।
ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा
रहेगा सबसे ऊपर, हमारा तिरंगा।
हम हैं टीम इंडिया!
हम हैं टीम इंडिया!
हम हैं टीम इंडिया!
गाने के बोल किसी पेशेवर गीतकार ने नहीं लिखे, बल्कि ये खिलाड़ियों के दिल से निकली हुई सच्ची भावनाएँ हैं, जो दर्शकों को सीधा कनेक्ट करती हैं। चार साल तक इस गाने को गुप्त रखना और फिर विश्व कप जीतने के बाद इसे 'लॉन्च' करना, इस जीत को और भी ऐतिहासिक बना देता है।












Click it and Unblock the Notifications