IND vs WI: रोड्रिग्स ने काटा बल्ले से गदर, करोड़ों में बिकने वाली खिलाड़ी नहीं बचा पाईं वेस्टइंडीज की करारी हार

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर भारत की महिला टीम ने पहले टी20 में धमाका कर दिया। भारतीय टीम ने 49 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में लीड हासिल कर ली। भारत के लिए तितास साधु ने गेंदबाजी में 3 विकेट अपने नाम किये।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। स्मृति मंधाना और उमा छेत्री ने मिलकर पहले विकेट के लिए धमाकेदार अंदाज में 50 रनों की भागीदारी की। इसके बाद उमा छेत्री 24 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गईं।

ind vs wi

यहाँ से मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को आगे बढ़ाया और तूफानी बैटिंग की। मंधाना अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहीं। वह 33 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के उड़ाए। ऋचा घोष 20 रन बनाकर चलती बनीं लेकिन रोड्रिग्स क्रीज पर बनी रहीं।

रोड्रिग्स ने तेज बल्लेबाजी की और अंत तक क्रीज पर टिकी रहीं। अंतिम ओवर में वह आउट हुईं लेकिन 35 गेंदों में 73 रन बनाने में सफल रहीं। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के आए। भारत ने 20 ओवर खेलकर 4 विकेट पर 195 रनों का शानदार स्कोर हासिल किया। रेमहेराक ने विंडीज के लिए 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए विंडीज की खराब शुरुआत रही। कप्तान हैली मैथ्यूज महज 1 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कैम्पबेल भी 13 रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं। कुआना जोसेफ ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वह भी 49 रन बनाकर चलती बनीं।

डिएंड्रा डोटिन ने क्रीज पर आकर तूफानी बैटिंग की। आज ही गुजरात जायंट्स ने उनको एक करोड़ 70 लाख रुपये में महिला प्रीमियर लीग के लिए टीम में शामिल किया है। उन्होंने अपनी धांसू बैटिंग से विंडीज की जीत की उम्मीद बनाए रखी लेकिन 28 गेंद में 52 रन बनाकर आउट होते ही हार तय हो गई। विंडीज टीम 7 विकेट पर 146 रन बना पाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+