टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का जोश हाई! पहली बार ट्रॉफी जीतने को बेताब खिलाड़ी
Women's T20 World Cup 2024: साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा से पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। पुरुष के बाद अब महिलाओं की बारी है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम अपना दमखम दिखाने को बेताब है।
3 अक्टूबर से महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज
3 अक्टूबर से महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामंट का अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय महिला टीम ने अब तक एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमाया है। साल 2020 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप से पहले होगा अभ्यास मैच
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 29 सितंबर को वेस्टइंडीज और 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। ये मैच टीम की तैयारी का आकलन करने में महत्वपूर्ण हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म को देखने के लिए ये दोनों अभ्यास मैच बेहद जरूरी है। भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की दो प्रमुख खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार और अरुंधति रेड्डी कंधे की चोटों से जूझ रही हैं। इसके अलावा, दाएं हाथ की स्पिनर श्रेयंका पाटिल की उंगली में फ्रैक्चर और टखने में मोच आ गई, जबकि मध्यक्रम की मुख्य बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज उंगली की चोट से जूझ रही हैं।
खिलाड़ियों की फिटनेस बनी चिंता
इन चुनौतियों के बावजूद ऐसी उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी टूर्नामेंट की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें से प्रत्येक को दो अभ्यास मैच खेलने का अवसर मिलेगा। चार दिवसीय प्री-टूर्नामेंट चरण, जिसमें कुल 10 मैच होंगे, रणनीति को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की स्थिति का आकलन करने के लिए महत्वपूर्ण है।
आज से वार्म-अप मैचों की शुरुआत
हाल ही में चोट की चिंताओं को देखते हुए भारतीय टीम पर विशेष रूप से नज़र रखी जा रही है। इसलिए अभ्यास मैच न केवल तैयारी के लिए हैं, बल्कि आगे की रणनीति के लिए भी जरूरी है। वार्म-अप मैचों की शुरुआत आज यानी 28 सितंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच से होगी। ये मैच दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications