उम्र हुई 40 पार लेकिन नहीं की शादी? 3 धांसू भारतीय महिला क्रिकेटर हैं अब भी सिंगल
समय के साथ भारतीय महिला क्रिकेटरों ने भी धमाका किया है। फैन्स उनको खासा पसंद करते हैं। भारतीय महिला टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई है। टीम ने कुछ धाकड़ प्लेयर्स भी वर्ल्ड क्रिकेट को दिए हैं।
क्रिकेट में व्यस्त और मस्त कुछ महिलाओं ने पूरा जीवन खेल को समर्पित कर दिया। उनको शादी करने तक का ध्यान नहीं रहा। 40 साल की उम्र पार होने के बाद भी इन महिला प्लेयर्स ने शादी नहीं की। तीन धांसू भारतीय महिला क्रिकेटरों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए, जिन्होंने शादी नहीं की और सिंगल हैं।

अंजुम चोपड़ा: इस सूची में पहले नम्बर पर अंजुम चोपड़ा हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान रह चुकी अंजुम ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। 12 टेस्ट में उन्होंने 548 रन बनाए। इसके अलावा 127 एकदिवसीय मैचों में अंजुम ने 2856 रन बनाए। टी20 के 18 मैचों में उन्होंने 241 रन बनाए। क्रिकेट की पिच के बाद उन्होंने कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा और वहां अब भी काम करती हैं लेकिन शादी करने के लिए शायद उन्होंने नहीं सोचा। 46 की उम्र में वह सिंगल हैं।
मिताली राज: लिस्ट में एक और पूर्व भारतीय कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट की लीजेंड का नाम आता है। मिताली राज की उम्र 42 साल हो गई है लेकिन वह अभी तक सिंगल हैं। एक बार इंटरव्यू में उनका कहना था कि जिसे मैं पसंद करती हूँ, वह मैरिड है। मिताली ने भारत के लिए वनडे में 7805 रन बनाए। उनका औसत लगभग 51 का रहा। टेस्ट में उनके नाम 699 और टी20 में 2364 रन हैं।
झूलन गोस्वामी: वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाकड़ गेंदबाजी से छाप छोड़ने वाली झूलन गोस्वामी की उम्र भी 42 साल हो गई है। वह भी अभी तक सिंगल ही हैं। खेल के समय उनका कहना था कि रिलेशनशिप में आने के बाद वह खेल पर फोकस नहीं कर पाएंगी। रिटायरमेंट के बाद भी वह सिंगल हैं। उन्होंने वनडे में 255, टेस्ट में 44 और टी20 में 56 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications