भारतीय टीम सिर्फ 1 मैच खेलकर फाइनल में पहुंची, 8 मैचों में एक भी गेंद नहीं डाली गई
Women's Emerging Asia Cup: क्रिकेट में यह तो देखा गया है कि कोई टीम 2,3 या 4 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद फाइनल में पहुंच जाती है। मगर एक ही मैच खेलकर फाइनल में पहुँचाना अनोखी बात हो सकती है। हर कोई इसे सुनकर हैरान हो जाएगा लेकिन कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
एक मैच से फाइनल में जाने वाली कोई अन्य टीम नहीं बल्कि भारतीय टीम है। महिलाओं का इमर्जिंग एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान यह अनोखी चीज देखने को मिली है। भारतीय टीम ने एक मैच में जीत दर्ज की और अब सीधे फाइनल में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में आठ मैच ऐसे थे, जिनमें एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ।

भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ हुआ था। इसमें टीम इंडिया ने शानदार नेट रन रेट के साथ जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद दो मैच और खेलने थे। इन दोनों ही मैचों में बारिश का खलल देखने को मिला। इस वजह से मुकाबले नहीं हो पाये।
भारतीय टीम के मैच पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ होने थे। दोनों ही टीमों के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल गए। इस तरह भारतीय टीम बिना खेले ही सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही। सोमवार को भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच था। बारिश के कारण यह मैच रिजर्व डे तक चला गया। उस दौरान भी बारिश का खलल रहा और मैच नहीं हो पाया। इसके बाद बेहतर नेट रन रेट के साथ भारतीय टीम फाइनल मैच में पहुंच गई।
दूसरा सेमीफाइनल मैच मंगलवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पटखनी देते हुए फाइनल तक का सफर तय कर लिया। पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 21 जून को खेला जाना है, मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications