भारतीय महिला क्रिकेटर को ब्वॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज, और फिर...

भारत की महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाली हैं। पिछले कुछ समय से वेदा कृष्णमूर्ति टीम इंडिया से बाहर चल रही हैं। हालांकि, वह जल्द ही टीम में वापसी करने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

नई दिल्ली, 11 सितंबर। भारत की महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाली हैं। पिछले कुछ समय से वेदा कृष्णमूर्ति टीम इंडिया से बाहर चल रही हैं। हालांकि, वह जल्द ही टीम में वापसी करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। रणजी प्लेयर और ट्रेनर अर्जुन होयसाला ने वेदा कृष्णमूर्ति को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 Veda Krishnamurthy

शादी के बंधन में बंधेंगे अर्जुन और वेदा

अर्जुन होयसाला और वेदा कृष्णमूर्ति पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब यह बात जग जाहिर हो गई है और दोनों ने खुलेआम इस बात को स्वीकार भी किया है। ये दोनों कपल मौजूदा समय में कश्मीर की वादियों को एन्जॉय कर रहे हैं। वेदा कृष्णमूर्ति को प्रपोज करने की तस्वीर कश्मीर की हैं, जिसे दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

वेदा कृष्णमूर्ति ने स्वीकार किया प्रपोजल

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन होयसाला ने कैप्शन में लिखा- और उसने हां कहा...। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी। तस्वीर में अर्जुन घुटने पर बैठकर शादी की रिंग देते हुए वेदा कृष्णमूर्ति से शादी के लिए पूछते हैं। बता दें कि अर्जुन होयसाला ऑस्ट्रेलिया की वेटलिफ्टिंग टीम के कंडिशनिंग एसोसिएट कोच रह चुके हैं।

भारत के लिए ऐसा रहा है रिकॉर्ड

24 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलने वाली झूलन गोस्वामी ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए बधाई दी है। वेदा कृष्णमूर्ति की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 48 वनडे मैच खेले हैं और आठ अर्धशतकों के साथ 829 रन बनाए हैं। वहीं 76 टी-20 मैच में उनके नाम 875 रन हैं। बता दें कि पिछले साल वेदा कृष्णमूर्ति ने कोरोना वायरस के कारण अपनी मां और बहन को खो दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+